फाइनली कल्ट कॉमेडी फ़्रैंचाइज़ी हेरा फेरी की तीसरी किस्त, हेरा फेरी 3 अब फिर से ट्रेक पर लौट आई है । पिछले कुछ समय से हेरा फेरी 3को लेकर लगातार निगेटिव खबरें आ रही थी जिससे फ़िल्म बीच में ही अटक गई थी लेकिन अब सब कुछ सुलझ चुका है ।  हेरा फेरी फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट अब अपने OG स्टार्स अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ ही बनाया जा रहा है और ये ख़ुद अक्षय ने कन्फर्म किया है ।

It’s Official! OG स्टार्स अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ फिर से शुरू हुई हेरा फेरी 3 ; “परेश का फ़िल्म छोड़ना कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था, वो रियल था”

हेरा फेरी 3 अब दोबारा शुरू हो चुकी है

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने हेरा फेरी 3 को फिर से शुरू कर दिया है । अक्षय कुमार ने ये बड़ी बात द राइट एंगल विद सोनल कालरा (सीज़न 2) के दौरान कही, जिसे गौतम ठाक्कर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। बातचीत में अक्षय ने साफ़ किया कि फिल्म को लेकर जो भ्रम फैल रहा था — वो किसी तरह की मार्केटिंग चाल नहीं थी। “नहीं, ये पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। चीजें लीगल हो गई थीं, और जब कोई मामला लीगल हो जाता है, तो उसे पब्लिसिटी स्टंट नहीं कह सकते। ये एक रियल चीज़ थी,” अक्षय ने कहा।

बीते कुछ महीनों से हेरा फेरी 3 को लेकर कई तरह की खबरें आ रही थीं — कभी अक्षय के फिल्म से अलग होने की चर्चा, फिर परेश रावल के फ़िल्म से बाहर होने की बात,  तो कभी नए कलाकारों को लेकर अटकलें। लेकिन अब खुद अक्षय कुमार ने साफ़ कर दिया है कि सबकुछ सुलझ गया है।

तीनों के एक बार फिर साथ आने पर अक्षय ने क़हा, “अब सब कुछ ठीक हो गया है। बहुत जल्दी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट आ सकती है। हां, कुछ उतार-चढ़ाव ज़रूर आए थे, लेकिन अब सब कुछ सुलझ चुका है। हम वापस साथ हैं... और हमेशा से साथ थे। बस, यही बात है!”

अब जब एक बार फिर बाबूराव, राजू और श्याम की तिकड़ी साथ आने को तैयार है, तो साफ है कि हेरा फेरी 3 सिर्फ एक और फिल्म नहीं, बल्कि एक नॉस्टैल्जिया से भरा धमाकेदार कमबैक होने वाला है।