
एक अभिनेत्री के रूप में अपनी क्षमताएं साबित करने के बाद अब सोहा अली खान अपने करियर की नई पारी की शुरूआत करने की तैयारी कर रही हैं । बतौर निर्माता के रूप में सोहा अली खान अपने पति कुणाल खेमु के साथ अपना प्रोडक्शन हाउस खोलेंगी जिसका नाम रेनगैड फ़िल्म्स होगा ।
सूत्रों के मुताबिक, सोहा अली खान और कुणाल खेमू दूसरों के साथ फ़िल्में प्रोड्यूस करेंगे । विशेषरूप से उन जरूरतमंदों की मदद के तौर पर जिनके पास क्रिएटिव आइडिया है । सोहा अली खान ने कहा कि अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरूआत एक जिंदा मनुष्य की बायोपिक को प्रोड्यूस करके करने वाले हैं । सोहा ने कहा कि, वे इसके लिए कास्टिंग कर रहे हैं ।
इसके अलावा, सोहा अली खान जल्द ही आगामी फ़िल्म 31 अक्टूबर में नजर आएंगी । देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और उसके बाद की घटनाओं पर आधारित फिल्म 31 अक्टूबर को शिवाजी लोटन पाटिल द्वारा निर्देशित किया गया है । लेखिका और प्रोड्यूसर हैरी सचदेवा की फ़िल्म 31 अक्टूबर में सोहा अली खान के अलावा वीर दास भी नजर आएंगे और यह 7 अक्टूबर 2016 को सिनेमघरों में रिलीज होगी ।
















