बाहुबली फ़ेम प्रभास की बहुभाषी एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म साहो बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । और अब प्रभास अपनी अगली फ़िल्म, जान में जुट गए है । यह एक रोमांटिक फ़िल्म है जिसमें प्रभास के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी ।

प्रभास को अभी फ़िलहाल नहीं करने एक्शन
राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में बन रही जान, से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया कि, इस फ़िल्म में एक्शन कम से कम दिखाई देंगे । ''प्रभास को लगता है कि साहो में उनके फ़ैंस को कुछ ज्यादा ही एक्शन देखने को मिले थे, इसलिए अब एक्शन से थोड़ा ब्रेक लिया जाए । जान एक रोमांटिक फ़िल्म होगी जिसमें बड़ी संख्या में गाने अमित त्रिवेदी द्वारा रचित गाने होंगे ।”
प्रभास के हिंदी भाषी फ़ैंस को ये खबर दुखी कर सकती है क्योंकि इस बार उनकी फ़िल्म जान का कोई हिंदी वर्जन नहीं आएगा । सूत्र के मुताबिक, प्रभास की हिंदी भाषी क्षेत्र में दर्शकों को लुभाने की कोशिश फ़िलहाल हो चुकी है । ''प्रभास इन दिनों अपने तय मार्केट पर अपना फ़ोकस करेंगे । इसलिए हिंदी फ़ैंस को अभी उनके लिए और इंतजार करना होगा । प्रभास अपने बड़ी संख्या वाले दर्शकों को थोड़े से दर्शकों की वजह से खोना नहीं चाहते ।'' सूत्र ने बताया ।
यह भी पढ़ें : SHOCKING! साहो के लिए प्रभास को नहीं मिला एक रूपया भी
साहो के हिंदी वर्जन में बहुत पैसा बर्बाद हुआ । और इससे गैर-हिंदी भाषा के सभी कलाकारों को एक सबक मिला कि अपने मुख्यधारा सिनेमा को छोड़कर एक नई जगह शून्य से शुरूआत करना उन्हें मुश्किल में डाल सकता है ।
हालांकि बाहुबली इसका एक अपवाद है ।
















