बॉक्सऑफ़िस पर बैक-टू-बैक हिट फ़िल्में देने वाले आयुष्मान खुराना की लगातार आठवीं हिट फ़िल्म बाला को अपने फ़र्स्ट वीकेंड थोड़ा झटका लग गया । अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर राज्य सरकार ने सतर्कता बरती और इसलिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ शहरों, विशेष रूप से भोपाल में सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला किया गया । हालांकि इससे बाला के बॉक्सऑफ़िस कलेक्शन पर इतना ज्यादा असर नहीं हुआ । क्योंकि वीकेंड पर आयुष्मान खुराना की बाला के बॉक्सऑफ़िस कलेक्शन में 60 प्रतिशत बढ़ितरी देखने को मिली ।

आयुष्मान खुराना की बाला के कलेक्शन में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आई कमी
बिहार के प्रमुख वितरक किशन दमानी ने इस बारें में कहा कि, "बाला का बॉक्सऑफ़िस कलेक्शन उनकी पिछली रिलीज़ ड्रीम गर्ल की तुलना में अधिक अच्छा रहा, क्योंकि इसे रिव्यूज भी अच्छे मिले है । हां, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इसमें जरूर कमी आई क्योंकि अयोध्या से जुड़े फ़ैसले को लेकर राज्य सरकार ने थिएटर बंद करने के आदेश दिए थे ।''
यह भी पढ़ें : Bala Movie Review: शानदार परफॉरमेंस-मैसेज-ह्यूमर का कंप्लीट पैकेज है आयुष्मान खुराना की बाला
मुंबई के एक अन्य प्रमुख प्रदर्शक-वितरक, जिन्होंने नाम बताने की शर्त रखी, ने कहा कि, शुरूआत में बाला अपने से एक हफ़्ता पहले रिलीज हुई फ़िल्म उजड़ा चमन के कारण प्रभावित रही । ''उजड़ा चमन को देखने के बाद दर्शकों को लगा की एक और हफ़्ते गंजेपन पर बेस्ड फ़िल्म को देखना ओवर हो जाएगा । लेकिन वे केवल आयुष्मान की वजह से थिएटर गए क्योंकि आयुष्मान अब एक क्वालिटी प्रोडक्ट का पर्याय बन चुके है ।''
















