प्रभास और श्रद्धा कपूर अभिनीत एक्शन ड्रामा फ़िल्म साहो एक बड़े बजट में बनी फ़िल्म है । लेकिन प्रभास के फ़ैंस को ये खबर निराश कर सकती है क्योंकि बड़े बजट में बनी इस फ़िल्म के लिए प्रभास को एक रूपया भी नहीं मिलेगा ।

SHOCKING! साहो के लिए प्रभास को नहीं मिला एक रूपया भी

साहो के लिए प्रभास को नहीं मिलेगा भुगतान

सूत्र ने खुलासा किया है कि, ''फ़िल्म के निर्माताओं ने इस फ़िल्म के लिए बाजार से भारी मात्रा में पैसा उधार लिया । और प्रभास ने लगभग 50 करोड़ रु के लिए गारंटर के रूप में इस फ़ि्ल्म को साइन किया । इसका मतलब है कि अगर साहो पर्याप्त पैसा बनाने में विफल रहती है, तो उसे पैसे वापस करने के लिए कुछ फिल्में मुफ्त में करनी होंगी । फिल्म के लिए उधार ली गई राशि का ब्याज ही 78 करोड़ रुपये है । इस तरह से प्रभास को शायद साहो के लिए एक रुपया भी नहीं मिलेगा । इसके बजाय उसे उधार लिए गए धन के लिए जिम्मेदार होना होगा । यूवी प्रोडक्शंस साहो के निवेश का भुगतान करने के लिए संपत्ति बेचने पर विचार कर रहे हैं ।”

यह भी पढ़ें : Saaho Movie Review: प्रभास और श्रद्धा कपूर की साहो सिर्फ़ एक्शन की ओवरडोज है

फिलहाल साहो की वित्तीय संभावनाएं धूमिल होती दिख रही हैं क्योंकि हर जगह दर्शकों ने फ़िल्म को लेकर गहरी निराशा व्यक्त की है । 370 - 380 करोड़ रुपये के कथित बजट में बनी फ़िल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी डिजास्टर की तरह सामने आई ।

टैग: news,Prabhas,Saaho