
भट्ट परिवार को अपनी भावनाओं को दबाकर रखने के लिए नहीं जाना जाता बल्कि वे तो खुल कर परिवार के लिए सामने आते हैं । उड़ता पंजाब में अपनी छोटी बहन आलिया भट्ट के शानदार अभिनय ने बड़ी बहन पूजा भट्ट का दिल जीत लिया और उनके फ़िल्म में उनके शानदार अभिनय की तारीफ़ करते हुए पूजा ने आलिया को एसएमएस किया कि, तुम बहुत सुंदर और मजबूत अजेय लग रही हो । तुम अपने कंधों पर पूरे ब्रह्मांडा को लेकर चली और और यह पंखों की एक जोड़ी की तरह लग रहे हैं !
बड़ी बहन की प्रशंसा से आलिया बहुत अभिभूत हुईं और कहा, ये वाकई सर्वश्रेष्ठ प्रशंसा है जो मैं पा सकी । मेरी बहन , जिसने एक अभिनेता और एक निर्माता के रूप में कितनी उपलब्धि हासिल की है , से प्रशंसा पाना ,जिसकी राय मेरे लिए बहुत मायने रखती है , वाकई यह मेरे प्रदर्शन का समर्थन है ।
इस पर पूजा ने जवाब में कहा, मैं बहुत गर्व महसूस करती हूं कि मेरी छोटी बहन आलिया ने उड़ता पंजाब में कितना अच्छा काम किया । आलिया के लिए फ़िल्म बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं जो पूजा भट्ट द्दारा निर्मातित और निर्देशित की जाएगी ।
















