513847677

ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अनिल कपूर फ़िल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ काम कर रहे हैं । और अब ये कहा जा रहा है कि ऑस्कर नामित डच फ़िल्म एवरीबॉडीज़ फेमस  (2000) का आधिकारिक रीमेक बनाने की खबर है ।

 

इस संगीतमय कॉमेडी फ़िल्म के रीमेक को आजमाइश तौर पर शीर्षक दिया जाएगा फ़नी खान और ये फ़िल्म अतुल मांजरेकर की निर्देशन में बनने वाली पहली बॉलीवुड फ़िल्म साबित होगी । जबकि राकेश ओम प्रकाश मेहरा इस फ़िल्म के निर्माता की भूमिका के लिए निर्धारित किए गए हैं । दूसरी कास्टिंग अभी तक विचार की जा रही है ।  निर्देशक डोमिनिक्यू डेरुडर्स की फ़िल्म एवरीबॉडीज़ फेमस में मुख्य कलाकार थे जॉस दे पॉ, ईव वेन डेर गुच, टेकला रियोटोन और कई अन्य । फ़िल्म की कहानी एक पिता के ईर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी बेटी पर एक गायक बनने के अपने सपने को थोपने की कोशिश करता है और 17 साल की लड़की जो कई बार कोशिश करनेके बाद भी गायन प्रतियोगिता में केवल विफलता ही हासिल करती है । अपने सपनों को पूरा करने के लिए बेताब, दोनो मिलकर एक पॉप गायक डेबी का अपहरण कर लेते हैं । बहरहाल, इस विवाद से डेबी के संगीत की बिक्री बढ़ जाती है जो अपहरणकर्ताओं के साथ एक सौदा करने के लिए गायक के मैनेजर को उकसाती है ।

 

फ़िल्म के लिए तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं इस फ़िल्म में संगीत की काफ़ी अहम भूमिका रहेगी , यहां तक कि रिकॉर्डिंग इस महीने से शुरू करना तय है । इस समय, राकेश ओमप्रकाश मेहरा अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की पहली बॉलीवुड फ़िल्म मिर्जिया के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।