एक तरफ़ बॉलीवुड में देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जिंदगी पर बेस्ड बायोपिक फ़िल्म बन रही है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा साइना का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी । वहीं दूसरी तरफ़ बैडमिंटन जगत में भारत को कई बड़ी जीत दिलाने वाली साइना नेहवाल ने आज से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कि है । 29 साल की साइना नेहवाल आज अपनी बड़ी बहन चंद्राशु नेहवाल के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं है ।

बॉलीवुड में परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बनने में जुटी वहां साइना ने शुरू की अपनी राजनीतिक पारी, ज्वाइन की BJP

साइना नेहवाल ने राजनीतिक पारी शुरू की

साइना के बीजेपी में आने से बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आज गर्व की बात है कि साइना आज बीजेपी में शामिल हो रही हैं । बीजेपी ज्वाइन करने के बारें में साइना ने कहा कि, बीजेपी में शामिल होने की वजह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिलती है ।

मोदी बने प्रेरणा

बीजेपी में शामिल होने के बाद साइना ने कहा कि ''आज अच्छा दिन है । मैंने कई खिताब जीते हैं, लेकिन आज मैं ऐसी पार्टी में शामिल हो रही हूं, जो देश के लिए इतना अच्छा काम कर रही है । मैं मेहनती खिलाड़ी हूं और मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते हैं ।''

बॉलीवुड में परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बनने में जुटी वहां साइना ने शुरू की अपनी राजनीतिक पारी, ज्वाइन की BJP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए साइना ने कहा कि ''मैं देख सकती हूं कि नरेंद्र मोदी देश के लिए कड़ी मेहनत करते हैं । मैं राजनीति में नई हूं । मोदी ने खेलों के लिए बहुत कुछ किया है । मैं मोदी जी से प्रेरित हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं देश के लिए अच्छा कर सकती हूं । मैं बीजेपी की शुक्रगुजार हूं ।''

यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE:'बैडमिंटन प्लेयर' बनने के लिए परिणीति चोपड़ा हुईं अब तैयार, दशहरे के बाद शुरू करेंगी शूटिंग

बॉलीवुड में साइना की बायोपिक फ़िल्म के बारें में बात करें तो, अमोल गुप्ते के निर्देशन में बन रही इस बायोपिक फ़िल्म में परिणीति ने अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए और 'बैडमिंटन प्लेयर' बनने के लिए ट्रेनिंग ली । यह फ़िल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।