1140313947

कुछ दिन पहले, डेविड धवन और साजिद नाडियाडवाला 90 के दशक की गुदगुदाने वाली फिल्म जुड़वा के सीक्वल को लाने की तैयारी कर रहे हैं । इस फ़िल्म का नाम होगा जुड़वां 2 जिसमें वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे ।

जब जुड़वा 2 की स्क्रिप्ट लिखी जा रही थी तभी से वरुण धवन को सलमान वाले रोल के लिए फ़ाइनल कर लिया गया था लेकिन हीरोइन की खोज लगातार जारी थी । इस संबंध में कई हीरोइनों के नाम के कयास लगाए जा रहे थे । जुड़वा 2 के लिए 2 हीरोइनों की दरकार थी जिसमें एक हीरोइन के लिए परिणीती चोपड़ा को साइन किया गया है । और दूसरू हीरोइन के लिए इलियाना डिक्रूज को साइन किया गया है । हमारी इस खबर पर खुद प्रोडक्शन हाउस ने मुहर लगाई है ।

वरुण धवन की बात की जाए तो ये दूसरी बार होगा जब वरुण दूसरी बार अपने पिता डेविद धवन के साथ काम करेंगे । इससे पहले पिता-बेटे की इस जोड़ी ने साल 2014 में आई फ़िल्म मैं तेरा हीरो हूं, में साथ काम किया था, जिसमें वरुण के अपोजिट इलियाना डिक्रूज़ थी । इसके अलावा वरुण ने परिणीती के साथ भी स्क्रीन शेयर की है । फ़िल्म ढिशूम में एक डांस नंबर जानेमन आ में वरुण परिणीती के साथ थिरकते हुए नजर आए ।

ऑरिजनल जुड़वां में सलमान खान, करिश्मा कपोर और रंभा लीड रोल में थी । इस फ़िल्म ने बॉक्सऑफ़िस पर धूम मचाई थी ।