
साल की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म मानी जाने वाली सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी, भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है । धोनी की बायोपिक फ़िल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है । रिलीज से पहले, खबरें आईं थी की पाकिस्तान ने दो देशों के बीच चल रहे तनाव के कारण पाकिस्तान में इस फ़िल्म को बैन कर दिया है ।
अब, पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने दावा किया है कि, इस फ़िल्म को पाकिस्तान में कभी बैन नहीं किया गया, क्योंकि ये फ़िल्म प्रमाणित करने के लिए कभी पाकिस्तान आई ही नहीं । सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सेंसर्स के अध्यक्ष मुबाशिर हसन ने एक इंटरव्यू में एक सवाल पूछा गया, कि जब फ़िल्म प्रमाणित करने के लिए पाकिस्तान आई ही नहीं तो बैन कैसे की गई । उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय वितरकों ने भी फिल्म की एनओसी के लिए आवेदन नहीं किया ।
सीबीएफ़सी के अध्यक्ष ने ये भी कहा कि उन्होंने पिछले हफ़्ते रिलीज हुई फ़िल्म बैंजो को भी यू सर्टिफ़िकेट देकर प्रमाणीत किया था लेकिन दर्शकों को ये फ़िल्म पसंद नहीं आई थी इसलिए धीरे-धीरे इस फ़िल्म को थिएटर से उतार दिया गया । ये दर्शकों की पसंद थी, न कि हमारी । उन्होंने आगे कहा कि उन्हें किसी भी फ़िल्म को प्रतिबंधित करने के लिए निर्देशित नहीं किया गया है ।
पाकिस्तान की फ़िल्म वितरक कंपनी, आईएमजीसी एंटरटेंमेंट, जिसे फ़िल्म एम एस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी को पाकिस्तान ले जाने के लिए चुना गया था, ने इस फ़िल्म को दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए पाकिस्तान इंपोर्ट नहीं करने का फ़ैसला किया । इस कंपनी की मीडिया और विपणन प्रबंधक सबीना इस्लाम का कहना है कि वे इस इस फ़िल्म को रिलीज नहीं करना चाहेंगे क्योंकि ये दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव को और बढ़ा सकती है । धोनी भारत का हीरो है इसलिए यह जोखिमभरा था ।
निर्देशक नीरज पांडे की फ़िल्म एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा, दिशा पटानी,कियारा आडवाणी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ।
















