
एक दिन पहले, जॉन अब्राहिम ने अपनी आगामी एक्श पैक्ड ड्रामा फ़िल्म फ़ोर्स 2 का ट्रेलर लॉंच किया । इस मौके पर उनके साथ फ़िल्म की स्टार कास्ट सोनाक्षी सिन्हा, ताहिर राज भसीन भी नजर आए । प्रशंसकों और मीडिया की मौजूदगी के बीच, कुछ ऐसा हुआ जिससे जॉन अब्राहिम काफ़ी नाराज हैं । दरअसल ट्रेलर लॉंच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे ये खबर फ़ैल गई की जॉन ने अपने प्रशंसक को थप्पड़ मारा है ।
उस मौके पर उपस्थित सूत्रों के मुताबिक, जब जॉन लंच के बाद अपनी कार की तरफ़ जा रहे थे तभी एक प्रशंसक उनकी तरफ़ दौड़ा और उनके साथ एक सेल्फ़ी लेने के लिए उनकी तरफ़ आगे बढ़ा तब जॉन ने उसे जोर से पकड़ा । अपने प्रशंसक की इस हरकत से नाराज जॉन ने कथित तौर पर उसे सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिया । आगे यह भी कहा जा रहा है कि जॉन ने एक फ़ोटोग्राफ़र को भी धमकाया जो इस घटना को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहा था ।
हालांकि इस कहानी एक दूसरा पहलू भी है । जॉन के एक जबरदस्त प्रशंसक ने न केवल जॉन की टी-शर्ट खींची बल्कि उन्हें खरोंचा भी । इसके जवाब में जॉन ने तुरंत उस प्रशंसक को उसके गैरजिम्मेदाराना रवैये के लिए खींचा भी लेकिन ऐसा सुनने में नहीं आया कि जॉन ने अपने प्रशंसक को थप्पड़ मार दिया । इसके बाद सुनने में ये आया कि उनमें से कुछ प्रशंसक इस मामले को यहीं शांत करने के लिए जॉन ने घर भी पहुंचे । जॉन ने न केवल ध्यान से उनकी बातें सुनीं बल्कि आभार भी जताया जब उनसे सेल्फ़ी के लिए कहा गया था ।
इस पूरे मामले पर रोशनी डालते हुए जॉन अब्राहिम के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले को बिना मतलब के तूल दिया जा रहा है । जॉन कभी भी अपने प्रशंसक को जान बूझकर दुख नहीं पहुंचाना चाहेंगे । उस प्रशंसक ने यहां तक की जॉन ने घर आकर अपनी गैर-जिम्मेदाराना हरकतों के लिए माफ़ी भी मांगी है ।
















