अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ओह माई गॉड 2 उर्फ OMG 2 फ़ाइनली 11 अगस्त को सिनेमाघरों में सनी देओल की गदर 2 से बॉक्स ऑफिस मुक़ाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है । स्कूली बच्चों के बीच यौन शिक्षा का महत्वपूर्ण संदेश देती अक्षय कुमार की OMG 2 को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट मिला है लेकिन फिर भी फ़िल्म एडवांस बुकिंग निराशाजनक नहीं रही ।

अक्षय कुमार की OMG 2 की एडवांस बुकिंग
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक़, 11 अगस्त को रिलीज़ के पहले दिन के लिए OMG 2 के अब तक लगभग 24,675 टिकट बिक चुके हैं । आज शाम 4:30 बजे तक फिल्म की टिकट बिक्री क्रमशः 13,000 (पीवीआर), 6500 (आईनॉक्स) और 5175 (सिनेपोलिस) रही ।
यहां यह ध्यान रखने वाली बात है कि, टिकट्स बिक्री के ये आँकड़े सिर्फ़ रिलीज़ के पहले दिन के हैं और वो भी केवल देश की तीन नेशनल चेन्स - पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस के लिए हुई एडवांस बुकिंग । इसमें भारत के अन्य मल्टीप्लेक्स और सिंगल-स्क्रीन थिएटरों की एडवांस बुकिंग शामिल नहीं की गई है ।
OMG 2 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट गदर 2 की तुलना में काफी कम है, जो उसी दिन रिलीज हो रही है । इसकी वजह यह भी हो सकती है कि अक्षय स्टारर इस फिल्म को सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) से एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है ।
अमित राय द्वारा निर्देशित, OMG 2 का निर्माण केप ऑफ गुड फिल्म्स, वायाकॉम18 स्टूडियोज और वकाओ फिल्म्स के बैनर तले किया गया है । अमित राय द्वारा निर्देशित OMG 2 में अरुण गोविल, गोविंद नामदेव, पवन मल्होत्रा, बृजेंद्र कालरा सहित अन्य कलाकार सहायक भूमिकाओं में हैं और यह 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है । OMG 2 का बॉक्स ऑफिस मुक़ाबला सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 से होने वाला है ।
















