विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल को लेकर अब हर तरफ चर्चा होने लगी है। ये फिल्म उन लाखों भारतीयों से प्रेरित एक रियल दमदार कहानी पर बेस्ड है जो सपने देखते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और फिर #Restart करने की हिम्मत भी रखते हैं । यह विधु विनोद चोपड़ा की एक अहम परियोजना है, जो सिनेमा में एक्सीलेंस की खोज में 45 साल पूरे होने का जश्न मना रही है ।

विक्रांत मैसी की 12वीं फेल का टीज़र कल होगा रिलीज ; पोस्टर के साथ किया अनाउंस

विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल

फिल्म में प्रतिभाशाली विक्रांत मैसी एक अनूठी भूमिका में हैं जो कड़ी मेहनत और दृढ़ता के जरिए सफलता हासिल करने की भावना को जाहिर करते हैं। फिल्म के हालिया पोस्टर ने आगामी टीज़र और फिल्म के बारे में सभी की उत्सुकता बढ़ा दी है। विधु विनोद चोपड़ा की यह कहानी यकीनन लोगों को पसंद आएगी क्योंकि यह लाखों लोगों से प्रेरित कहानी है। यह एक ऐसी कहानी जो देश के हर व्यक्ति के दिल में गूंजेगी ।

कुछ ही घंटों पहले फिल्म का एक  पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने इसे कैप्शन दिया, “12वीं फेल - उन लाखों भारतीयों से प्रेरित एक दमदार सच्ची कहानी जो सपने देखते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और #Restart करने का साहस करते हैं।

विधु विनोद चोपड़ा की एक  खास परियोजना, सिनेमा में उत्कृष्टता की खोज में 45 साल पूरे होने का जश्न। टीज़र 10 अगस्त को आएगा।