अपनी बात को बेबाकी से रखने वाले अभिनेता ॠषि कपूर ने कल यानी अपने जन्मदिन के मौके पर एक अखबार के साथ खुलकर अपनी जिंदगी, फ़िल्में और अपने बेटे रणबीर कपूर के बारें में खुलकर बातचीत की । और इस मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रिलेशनशिप का मुद्दा उठना तो लाजमी है । रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक दूसरे को डेट करना और अपनी रिलेशनशिप को पब्लिकली स्वीकार न करना, उनके अफ़ेयर की खबरों को हवा देता है । भले ही दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया हो लेकिन अब पापा ॠषि कपूर ने दोनों की रिलेशनशिप को लेकर एक बयान दिया है जो शायद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फ़ैंस को खुश कर देगा ।

ऋषि कपूर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को दिया ग्रीन सिग्नल
रणबीर के पापा ऋषि हमेशा सीधी बात करने में विश्वास रखते हैं और जिस रिश्ते पर आलिया-रणबीर चुप्पी साधे बैठे हैं, उसपर अब ऋषि कपूर ने अपनी बात रख दी है । अपनी बातचीत के दौरान ॠषि ने साफ़तौर पर कहा कि, रणबीर को आलिया काफी पसंद हैं । सिर्फ रणबीर ही नहीं, बल्कि उन्हें और उनकी पत्नी नीतू कपूर को भी आलिया काफी पसंद हैं ।
ॠषि ने कहा कि, ''यह रणबीर कपूर का जीवन है । वह किससे शादी करना चाहता है, यह उसे तय करना है । आलिया को नीतू कपूर पसंद करती है । मैं पसंद करता हूं । रणबीर भी पसंद करता है । समझ गए आप? मैं अपना नजरिया रणबीर पर थोपना नहीं चाहता । रणबीर भी अपना जीवनसाथी खुद चुनेगा ।'
उम्मीद है कि पापा से ग्रीन सिग्नल के बाद अब रणबीर आलिया के साथ अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकारे और आलिया को अपनी जीवनसाथी बनाए ।
यह भी पढ़ें : करण जौहर ने आलिया भट्ट के लिए रणबीर कपूर को बताया 'आइडल हसबैंड'
फ़िल्मों की बात करें तो, रणबीर और आलिया जल्द ही करण जौहर की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी । यह एक सुपरहीरो ड्रामा फ़िल्म है ।
















