पिछले दिनों कंगना रनौत ने आमिर खान को उनके जिस कथित इंटरव्यू को लेकर निशाना साधा था वो असल में पूरी तरह से फ़ेक था । क्योंकि आमिर खान ने अपनी धार्मिक मान्यताओं के बारें में कभी ऐसा इंटरव्यू दिया ही नहीं । इस फ़ेक इंटरव्यू के मुताबिक आमिर ने कहा था कि वह हिंदुत्व को थोड़ा-बहुत मानते हैं लेकिन वह अपने बच्चों को पूरी सख्ताई के साथ इस्लाम फॉलो करने की नसीहत देंगे । कई साल पहले जब मैंने आमिर के साथ उनके बचपन, सिनेमा, शादी और बच्चों में रुचि के बारे में एक विस्तृत साक्षात्कार किया था, तो मैंने उनसे जो सवाल पूछा था, उनमें से एक यह भी था कि वह अपने बच्चों से किस धार्मिक को फ़ोलो करने की उम्मीद की थी ।

आमिर खान को पसंद नहीं धार्मिक मान्यताओं को लेकर चर्चा करना
“यह एक बहुत ही व्यक्तिगत सवाल है । मैं कभी भी अपने परिवार की धार्मिक मान्यताओं को लेकर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करता ।” यह आमिर का काफ़ी विनम्र तरीके से फ़ाइनल प्रतिक्रिया थी ।
यह भी पढ़ें : धार्मिक मान्यताओं को लेकर कंगना रनौत ने आमिर खान पर झूठी खबर के बेस पर निशाना साधा
किसी भी सेलिब्रिटी की धार्मिक मान्यताओं को लेकर इस तरह की अफ़वाह फ़ैलाना बिल्कुल सही नहीं है ।
















