सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोट‍िज्म, बॉलीवुड माफ‍िया और इनसाइडर-आउटसाइडर को लेकर बहस छिड़ गई है । सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर कई बॉलीवुड सितारों को निशाना बनाया जा रहा है । आलिया भट्ट भी इन ट्रोल्स का शिकार हुई हैं । लेकिन रणबीर कपूर इन सबके बीच अपनी सबसे अच्छी दोस्त आलिया भट्ट का बचाव करते हुए कहीं भी नजर नहीं आए । चलो ठीक है बचाव में नहीं आए तो सपोर्ट जैसा कुछ इशारा भी नहीं दिया आलिया को ? मुश्किल घड़ी में हर किसी को अपने के साथ की जरूरत होती है । लेकिन रणबीर कपूर ने आलिया की सुरक्षा में एक भी शब्द नहीं कहा ।

रणबीर कपूर ने नेपोटिज्म पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट के बचाव में अभी तक कुछ क्यों नहीं बोला ?

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के बचाव में कुछ भी नहीं बोला

रणबीर और आलिया के एक करीबी दोस्त ने बताया कि, “रणबीर कभी भी किसी के भी मामले में दखल देना पसंद नहीं करते हैं । लेकिन मैं इस बात से सहमत हूं । कौनसा आदमी अपने किसी प्रियजन पर हो रहे हमले पर चुप बैठता है, खासकर ऐसे बेबुनियाद आरोप ?”

संयोग से रणबीर ने अब खुद को एंटी-नेपोटिज्म खेमे द्वारा एक 'स्कर्ट चेज़र' करार करवा लिया है । इस वजह से जो लोग भी उनसे इमोशनली जुड़े हुए हैं उन्हें रणबीर का कम ही सपोर्ट मिलता है । वहीं इस तथाकथित नेपो-गैंग के एक और सदस्य ने इस बारें में कहा कि इस मुद्दे पर कुछ कहा ही न जाए तो बेहतर है ।

मैं आपकी बात से सहमत हूं । लेकिन रणबीर की इस चुप्पी पर आलिया कैसा फ़ील करती है ?