करीना कपूर खान उन तमाम लड़कियों के लिए एक प्रेरणा हैं जो अपने मातृत्व सुख के साथ अपने काम को भी बखूबी संतुलित करके चलती हैं । इसी के साथ-साथ करीना कपूर खान स्टाइल का भी दूसरा नाम है । भले ही मां बनने के बाद अभी तक करीना किसी भी फ़िल्म में नजर नहीं आईं हों लेकिन फ़िर भी उनकी मौजूदगी हर जगह पर है । हाल ही में करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ इंडिया टुडे कॉनक्लेव में पहुंची, जहां उन्होंने फ़िल्मों, फ़ैमिली और फ़ेमेनिज्म के ऊपर खुलकर बात की साथ ही अपने लाडले तैमुर अली खान के बारें में भी दिलचस्प खुलासा किया ।

कॉनक्लेव में हुई बातचीत के दौरान करीना ने अपने बेटे तैमुर के नाम को लेकर हुई आलोचना पर भी खुलकर बोला और सभी को उसका मतलब समझाया साथ ही लोगों के सपोर्ट व प्यार की भी सराहना की जो लोग तैमुर को देते है । करीना ने खुलासा किया कि उनके पति सैफ़ अली खान तो तैमुर का नाम 'फ़ैज' रखना चाहते थे लेकिन करीना को तैमुर नाम बहुत पसंद था क्योंकि इसका मतलब फ़ौलाद यानी शक्तिशाली होता है ।
करीना कपूर खान ने बताया कि उन्हें तैमुर नाम क्यों पसंद है
कॉनक्लेव में उन्होंने कहा, ''तैमूर के जन्म से एक दिन पहले जब मैं अस्पताल जा रही थी तब मैंने सैफ से बात की तो उसने 'फैज' नाम सुझाया । उसने कहा, 'बेबो, यह ज्यादा काव्यात्मक, ज्यादा रोमानी नाम है ।' मैंने कहा, 'तैमूर का मतलब फौलाद होता है और अगर मैं बेटे को जन्म दूंगी, तो मेरा बेटा योद्धा होगा, मैं एक फौलाद को पैदा करूंगी ।' और हां, मैंने गर्व के साथ ऐसा ही किया ।"
यह भी पढ़ें : तैमुर अली खान के क्यूट 'चोटी' वाले लुक ने मचाया इंटरनेट पर कोहराम
बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या मीडिया की बहुत अधिक दखलअंदाजी से उनकी पर्सनल लाइफ प्रभावित हो रही है, खासतौर से जिस प्रकार से उनके बेटे के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया । तो इसकेजवाब में करीना ने कहा, "बेशक, ट्रोलिंग चल रही थी, लेकिन उसी दौरान बहुत सारे लोग हमारे समर्थन में भी थे । वे ट्रोल्स हमारे लिए महत्व नहीं रखते ।"
फ़िल्मों की बात करें तो, करीना जल्द ही सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में अपना कमबैक करेंग़ी । इस फ़िल्म को रिया कपूर द्दारा प्रोड्यूस किया गया है ।
















