देश इस समय कोरोना संकट से जूझ रहा है । लेकिन इस मुश्किल घड़ी का सामना लोग एकजुट होकर कर रहे हैं । कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाने वाले कोरोना वॉरियर्स के लिए अब बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फ़तेही ने पीपीई किट्स डोनेट की हैं । इसी के साथ नोरा फ़तेही ने अन्य लोगों से भी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए उनकी क्षमता के अनुसार पीपीई किट्स डोनेट करने की अपील की है ।

नोरा फ़तेही ने लोगों से की अपील
लॉकडाउन में अपने घर में बंद नोरा सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फ़ैंस का मनोरंजन कर रही हैं । वहीं आज नोरा ने कोरोना के प्रति जागरुकता बढ़ाने का वीडियो पोस्ट किया है । इसमें नोरा कहती हैं, “नमस्ते, आशा करती हूं आप सभी घर पर होंगे और सुरक्षित होंगे । हमारी खुशकिस्मती है कि हम सब घर पर है और सुरक्षित है, लेकिन कुछ लोग है जो हमारे लिए रोज घर से बाहर अपनी ड्यूटी कर रहे है अपनी जान की बाजी लगाकर । इस महामारी में भी हमारे लिए पुलिस, मेडिकल स्टाफ, स्वास्थकर्मी, नर्स, डॉक्टर्स और सफाई कर्मचारी रोज अपने घर से बाहर निकलते है, उनके लिए भी सुरक्षा होनी चाहिए ।
हर रोज डॉक्टर्स, नर्स कोरोना रोगीयों का इलाज करते हुए रोगियों के संपर्क में आते है जिससे उन्हें भी ज्यादा खतरा होता है पर वे सेवा में लगे हुए है । कुछ लोग कहते होंगे कि वह उनकी ड्यूटी है, यह सही है लेकिन उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है । इसलिए उनकी सुरक्षा में पीपीई किट्स का काफ़ी योगदान है । इसलिए हमारी ड्यूटी बनती है कि हम उनके लिए पीपीई किट्स मुहैया कराए ।
इसी के तहत मैं भी भारत के सरकारी अस्पतालों में पीपीई कीट्स डोनेट कर रही हूं । यह कठिन समय है लेकिन यह भी गुजर जाएगा । आप भी अपनी ओर से पीपीई किट डोनेट कर सकते है, आप अकेले या फिर ग्रुप में भी पीपीई किट डोनट कर सकते है । मैं अपना कर्तव्य निभा रही हूं, आप भी मदद के लिए आगे आए और जैसे आप से हो सके वैसे मदद करें । जय हिंद ।”
















