बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं । पहले अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी से मिले तलाक के नोटिस को लेकर और फ़िर भतीजी द्दारा अपने चाचा यानि नवाज के छोटे भाई मियाजुद्दीन सिद्दीकी पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप अभिनेता की मुश्किलें बढ़ा रहा है । हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 22 साल की भतीजी ने अपने चाचा के खिलाफ़ यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया । नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने बताया कि जब वह 9 साल की थी तब से वह अपने चाचा द्दारा यौन शोषण का शिकार हो रही हैं । और अब इस मामले पर नवाज के एक और छोटे भाई शमास नवाब सिद्दीकी का बयान आया है । उन्होंने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है और कहा कि सच जल्द ही सबके सामने आ जाएगा ।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने यौन उत्पीडन आरोप को बताया बेबुनियाद, कहा- ‘सच जल्द ही सामने आएगा’

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने सफ़ाई दी

नवाज के छोटे भाई शमास नवाब सिद्दीकी ने इस यौन उत्पीडन मामले पर ट्वीट करते हुए सफ़ाई पेश की है । शमास के मुताबिक, कानून को गुमराह किया गया है क्‍योंकि पहले के बयान में नवाजुद्दीन का नाम नहीं था । शमास सिद्दीकी ने अपने ट्वीट में लिखा कि “कोई कानून को कैसे गुमराह कर सकता है और एक ही केस को लेकर अलग-अलग बयान से दर्ज करा सकता है । जब दो साल पहले कोर्ट में दिए गए स्टेटमेंट में नवाजुद्दीन का नाम नहीं था और यह केस पहले से ही उत्तराखंड में चल रहा है ।”

यह भी पढ़ें : नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने अपने चाचा (नवाज के भाई) पर लगाया यौन उत्पीडन का आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

आरोप को बताया झूठा

इसके अलावा शमास सिद्दीकी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “इस झूठी खबर को मीडिया में फैलाने वाले व्यक्ति के इरादों का साफ पता चलता है । सच जल्द ही सबके सामने आएगा ।”