पिछले कई दिनों से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की खबरें जोर पकड़ रही है । कुछ मीडिया महकमों से खबरें आ रही हैं कि, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर सल 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे ।
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी अभी नहीं
हालांकि जब हमने फ़रहान के करीबी सूत्र से इस बारें में जानना चाहा तो उन्होंने इस खबर का सिरे से खंडन किया है । ''फ़रहान और शिबानी एक प्यारा सी जोड़ी है । जहां शिबानी अपने सिंगिंग करियर पर फ़ोकस कर रही हैं वहीं फ़रहान भी अपने एक्टिंग करियर में बेहद बिजी है । इसलिए फ़िलहाल उन्हें अपने रिश्ते को ऑफ़िशियल या कानूनी करने की कोई इच्छा या दवाब की आवश्यकता नहीं है ।
इसलिए शादी का अनाउसमेंट जैसा अभी कुछ नहीं है । कम से कम निकट भविष्य में और निश्चित रूप से 2020 में तो बिल्कुल नहीं है ।''
जब मैंने फ़रहान से शादी की खबरों के बारें में पूछा तो उन्होंने कुटिल मुस्कान देते हुए कहा, ''क्या आप ऐसा कुछ जानते हैं जिसे मैं नहीं जानता ?”
यह भी पढ़ें : HOT! बॉलीवुड के 'लवबर्ड्स' फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर का समंदर में दिखा बेहद 'कॉजी रोमांस'
गौरतलब है कि, फ़रहान और शिबानी साल 2015 से रिलेशनशिप में है । अपनी पहली पत्नी अधुना अख्तर से ऑफ़िशियल अलग होने के बाद अफ़वाहे आईं कि फ़रहान का श्रद्धा कपूर के साथ अफ़ेयर चल रहा है । लेकिन दोनों ने ही इन खबरों का सिरे से खंडन किया और इन्हें महज अफ़वाहें बताया ।
















