वरुण धवन और सारा अली खान जल्द ही कुली नंबर 1 में कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे । डेविड धवन के निर्देशन में बनी कुली नंबर 1, दरअसल साल 1995 में आई फिल्म कुली न. 1, जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर ने लीड रोल निभाया था, का आधुनिक वर्जन है । 90 के दशक में आई इस फ़िल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था । और अब वरुण धवन और सारा अली खान एक बार फ़िर अपनी कुली न. 1 से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है ।

कुली नंबर 1 में कैमियो नहीं करेंगे गोविंदा
खबरें आ रही थी कि वरुण की इस फ़िल्म में गोविंदा का एक कैमियो करते हुए नजर आएंगे । लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि ये महज अफ़वाहें है । वरुण और सारा की कुली नंबर 1 के लेखक फ़रहाद सामजी ने हाल ही में बताया कि वह चाहते हैं कि गोविंदा भी इस फ़िल्म में हो लेकिन इस बारें में गोविंदा से कोई बात नहीं हुई है ।
उन्होंने कहा कि, यदि गोविंदा भी इस फ़िल्म का हिस्सा होते तो उन्हें खुशी होती । इसके अलावा उन्होंने कहा कि, शुरूआत से ही ये फ़िल्म गोविंदा को समर्पित थी । फ़रहाद ने कहा कि, डेविड धवन ने हमेशा कहा है कि गोविंदा जैसा अभिनेता कभी नहीं हो सकता ।
यह भी पढ़ें : कुली नंबर 1 की 'प्लास्टिक फ़्री सेट' की पहल से खुश हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ऑरिजनल कुली न. 1 की फ़्रेशनैस को बनाए रखने के लिए कुछ गानों को नई कुली न. 1 में जोड़ा गया है । यह फ़िल्म 1 मई 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















