
जब भी दो बड़ी फ़िल्में एक साथ रिलीज होती हैं तो माना जाता है कि उनके बीच कांटे की टक्कर होगी, लेकिन यहां ऐसा नहीं होगा । सुपरस्टार ह्रितिक रोशन और अक्षय कुमार की क्रमशः, फ़िल्म मोहेंजो दारो और रुस्तम एक साथ इसी शुक्रवार को यानी 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं ।
दोनों ही फ़िल्मों के करीबी सूत्रों के मुताबिक, प्रतिद्वंद्वी नायकों के लिए दो बड़ी फिल्मों की स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है । सूत्रों के मुताबिक, ह्रितिक और अक्षय, दोनों ही फिल्मों को लेकर बहुत उतासित हैं और एक दूसरे के साथ बराबर संपर्क में हैं । अक्षय और उनके परिवार के लिए ह्रितिक अपनी फ़िल्म मोहेंजो दारो का एक शो होस्ट करेंगे । अक्षय भी ह्रितिक के इस बड़प्पन को पूरे भाव के साथ चुकाएंगे । अक्षय भी ह्रितिक के लिए अपनी फ़िल्म रुस्तम के रिलीज से पहले एक विशेष शो होस्ट करेंगे ।
दोनों ही अभिनेताओं के करीबी सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच कोई मुकाबला या प्रतिद्वंद्विता नहीं है । दोनों ही अपने काम को बेहद प्रोफ़ेशनल तरीके से करते हैं इसलिए दोनों ही प्रोफ़ेशनल अभिनेता हैं । दोनों अभिनेताओं की फ़िल्मों में कोई टकराव नहीं होना चाहिए । उन्हें मिलजुलकर रहना चाहिए । वहां हर किसी के लिए पर्याप्त जगह है ।
















