
कुछ महीने पहले, हमने आपको खबर दी थी कि अक्षत वर्मा देली वेली के बाद फ़िल्म काला गांडी के साथ वापसी कर रहे हैं । अक्षत वर्मा की इस फ़िल्म में सैफ़ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । इस फ़िल्म की शूटिंग सैफ़ अली की चोट की वजह से कुछ दिनों के लिए टल गई लेकिन सैफ़ के ठीक होते ही फ़िल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू हो गई ।
अब, हमने सुना है कि मिस्टर एक्स से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री अमायरा दस्तूर का काला गांडी में एक छोटा सा रोल होगा । वह इस फ़िल्म में सैफ़ के साथ एक हॉट आइटम नंबर करती हुईं नजर आएंगी । यह गाना कुछ दिन पहले ही शूट किया गया है जिसे आदिल मलिक ने कॉरियोग्राफ़ किया है । हमने तो ये भी सुना है कि अमायरा केवल एक गाना ही नहीं बल्कि सैफ़ के साथ कुछ सीन भी शूट कर रही हैं ।
अमायरा कई प्रादेशिक भाषाओं की फ़िल्में करती हैं और पिछली बार वह जैकी चेन और सोनू सूद की फ़िल्म कुंग फू योगा में नजर आईं थी । अक्षत वर्मा द्दारा निर्देशित फ़िल्म काला गांडी में सैफ़ अली खान के अलावा पूर्व मिस इंडिया शोभिता धुलीपाला, जो रमन राघव 2.0.में नजर आईं थी, भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी ।
















