बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ़ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं । लॉकडाउन के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने उन्हें तलाक का नोटिस पहुंचाया । इसी के साथ आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं । हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साधी हुई है । इसी बीच खबरें आ रही हैं कि नवाज की पत्नी आलिया ने तलाक के साथ बच्चों की कस्टडी और ऐलिमनी में 30 करोड़ रुपये और 4 बीएचके फ्लैट मांगा है । कहा जा रहा है कि आलिया ने परमानेंट ऐलिमनी यानी गुजारा भत्ता के रूप में खुद के लिए दस करोड़ रुपये और दोनों बच्चों की सिक्यॉरिटी के लिए दस-दस करोड़ रुपये की फिक्स डिपॉजिट डिमांड की है ।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने 30 करोड़ रु और 4 बीएचके फ़्लैट की डिमांड को बताया झूठा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने इन खबरों को बताया झूठा

लेकिन अब आलिया ने इस सभी खबरों को निराधार बताया है । आलिया ने दो ट्वीट्स किए हैं, जिसमें उन्‍होंने सामने आए लीगल नोटिस को फैब्र‍िकेटेड बताया । उन्‍होंने आशंका जताई कि यह किसी को बदनामी से बचाने की एक कवायद हो सकती है । आलिया ने ट्वीट कर कहा, “अब मुझे मीडिया से कॉल आ रही हैं, वो जानकारी पाने के लिए काल्पनिक सवाल कर रहे हैं । जर्नलिस्ट्स, कृपया यह समझ लीजिए कि पिछले 10 सालों से, नवाज की सार्वजनिक छवि और नाम की रक्षा करने के लिए मैं चुप रही । मेरी चुप्पी बनी रहेगी, जब तक नवाज खुद मुझे तोड़ने के लिए मजबूर नहीं करते ।”

यह भी पढ़ें : नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने अपने अफ़ेयर की खबरों को बताया बेबुनियाद, ट्विटर पर दी सफ़ाई

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, “सभी लोग इस बात का ध्यान रखें कि जब तक मैं अपने ट्विटर हैंडल से किसी दावे को स्वीकार या खंडन नहीं करती, मीडिया के किसी भी वर्ग द्वारा लगाया गया कथित आरोप मानने के लायक नहीं है ।”

बता दें कि नवाज और आलिया साल 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे । उनके दो बच्चें हैं एक लड़का और एक लड़की । लेकिन पिछले कई सालों से नवाज और आलिया एक दूसरे से अलग रह रहे हैं ।