नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं । जहां पहले नवाजुद्दीन लॉकडाउन के बीच मुंबई से यूपी जाने को लेकर चर्चा में आए और उसके बाद अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं । हाल ही में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को उनकी पत्नी आलिया ने तलाक का नोटिस पहुंचाया, जो उनके लिए काफ़ी चौंकाने वाला था । दरअसल, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की शादीशुदा जिंदगी में काफ़ी दिनों से प्रोब्लम चल रही थी लेकिन उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि उनकी पत्नी इतनी जल्दी उन्हें तलाक का नोटिस थमा देंगी ।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लगा था कि वह सब ठीक कर देंगे
नवाज को लगा था कि वो जल्द हीऽपनी पत्नी का विश्वास जीत लेंगे । पूरे लॉकडाउन के दौरान आलिया/अंजली जबलपुर में अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं । उनके दोनों बच्चें भी उन्हीं के साथ में हैं । नवाजुद्दीन की पत्नी ने नवाज से अलग होने का फ़ैसला अपने माता-पिता से बातचीत करने के बाद लिया । असल में, वे अपनी बेटी के नवाज से तलाक लेने के फ़ैसले को सपोर्ट कर रहे हैं । नवाज, जो अभी अपने होमटाउन में अपने परिवार के साथ हैं, को पता नहीं कि अब क्या होने वाला है । नवाज की बहन के निधन के कुछ महीने बाद ही ये तलाक का मसला उठा था ।
यह भी पढ़ें : लॉकडाउन में यूपी पहुंचने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी, “मैं यहां ईद मनाने के लिए नहीं आया हूं बल्कि…”
“फ़िलहाल नवाज अपने से ज्यादा अपनी बीमार मां को लेकर फ़िक्रमंद हैं । नवाज के तलाक की खबर फ़िलहाल उनकी मां को नहीं बताई गई है । लेकिन कितने दिन इसे छुपा कर रखा जा सकता है ? इस साल नवाज के घर में कोई ईद का जश्न नहीं होगा । क्योंकि सेलिब्रेट करने जैसा कुछ है ही नहीं ।”
















