कोरोना वायरस जैसी महामारी से पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है । वहीं कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड सिलेब्स भी बढ़-चढ़कर मदद के हाथ आगे बढ़ा रहे हैं । इतना ही नहीं कोरोना संकट की इस मुश्किल घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बगैर काम कर रहे है कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए भी बॉलीवुड सिलेब्स पीछे नहीं हट रहे हैं । अभिनेता और फ़िल्ममेकर फरहान अख्तर ने हाल ही में मुंबई के कामा हॉस्पिटल में मेडिकल स्टाफ़ की सुरक्षा के लिए पीपीई किट्स पहुंचाई है । Covid-19 से लड़ने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स के सपोर्ट में फरहान अख्तर द्दारा उठाया गया ये कदम वाकई सराहनीय है ।

फरहान अख्तर ने कहा ये फ़ैंस की वजह से संभव हो पाया
कुछ दिन पहले फरहान ने अन्य लोगों से भी अपील की थी कि वे हेल्थकेयर वर्कर्स के पीपीई किट के लिए दान करके और फंड जुटाकर सपोर्ट करें । नतीजतन लोग फ़रहान के साथ इस नेक पहल का हिस्सा बने । फरहान ने ट्विटर पर कंसाइनमेंट की तस्वीर शेयर करते हुए उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने सेफ्टी किट के लिए कॉन्ट्रिब्यूशन दिया था । पीपीई किट बॉक्सेस पर एक खास मेसेज लिखा है, 'ये पीपीई किट्स फरहान अख्तर के फैंस की वजह से संभव हो सकीं ।'
Happy to share that our consignment of PPE kits leaves for the Cama Hospital, Mumbai. Lots of love & gratitude to all who contributed.
This will help keeping our medics at the frontline safe! Jai Hind.
You too can support the effort by donating at https://t.co/Bpih93yMWi pic.twitter.com/LvOQxNCGcH
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) May 19, 2020
फरहान ने ट्वीट कर कहा, ''यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारा पीपीई का कंसाइनमेंट मुंबई के कामा हॉस्पिटल के लिए जा चुका है । उन सभी को बहुत सारा प्यार और आभार, जिन्होंने इसमें योगदान दिया ।'
















