
भारत ने सोमवार को अपना 69वां स्वतंत्रता दिवस मनाया । इस मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी अपनी कुछ खूबसूरत यादें शेयर की और भविष्य में देश में क्या-क्या बदलाव देखना चाहेंगे, इस बारें में खुलकर बात की ।
अमिताभ बच्चन, जो ट्विटर पर बहुत सक्रिय हैं, ने एक प्रतिज्ञा ली और बलात्कार मुक्त भारत का गवाह बनने की उम्मीद जताई । अमिताभ ने लिखा, , "T 2347 - Independence Day 15th August pledge .. may India be Independent from rape .. bharat aazad ho rape se." अमिताभ ने अपनी आगामी फ़िल्म पिंक, जो कि बलात्कार पर केंद्रित है, से एक फ़ोटो भी शेयर की । हमारे देश में प्रचलित प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए , अमिताभ बच्चन ने एक बेहतर भविष्य के लिए आशा व्यक्त की ।
फ़िल्मों की बात करें तो, सोशल थ्रिलर फ़िल्म पिंक में अमिताभ बच्चन एक वकील की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । ये फ़िल्म समजा के उस आईने को दिखाती है जिसमें पहले तो लड़की बलात्कार जैसे घिनोने अपराध का शिकार बनती है और उसके बाद समाज उसे जीने नहीं देता । ये फिल्म तीन महिला दोस्तों की कहानी है, जो अपनी तरह से जिंदगी जीना चाहती हैं लेकिन एक हादसा उनकी जिंदगी में सब कुछ बदल देता है । ना सिर्फ उनके शरीर के साथ खेला जाता है बल्कि समाज उन्हें कुलटा का नाम भी देता है । एक रेप पीड़िता को किस तरह के सवालों का सामना कोर्ट में करना पड़ता है ये भी इस फ़िल्म में दिखाया गया है ।
निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी की फ़िल्म पिंक में अमिताभ बच्चन के अलावा तापसी पन्नू, अंगद बेदी, कीर्ति और एंड्रिया तरियांग मुख्य भूमिका में है । यह फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















