
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने एक बार फ़िर ये साबित कर दिया कि जब भी जरूरत होगी , वह किसी की भी मदद करने के लिए किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे । हाल ही में अक्षय कुमार ने 80 लाख रु सेना के जवानों को दान में दिए ।
कुछ महीने पहले, जब पूरा देश सूखे के कारण आत्महत्या कर रहे किसानों की मौत से दंग था तब अक्षय कुमार ने इंसानियत का परिचय देते हुए सूखे से जूझ रहे महाराष्ट्र के किसानों को 90 लाख रु की राशि दान में दी ।
और एक बार अक्षय कुमार का दिल उन सेना के जवानों के लिए पसीजा जो देश की सीमा पर दिन रात डटे रहते हैं और देश की रक्षा करते हैं । जब अक्षय कुमार अपनी हलिया रिलीज फ़िल्म रुस्तम को प्रमोट करने के लिए सेना के जवानों से मिलने गए तब अक्षय ने 80 लाख रु जवानों को दान में दे दिए । जब अक्षय से उनकी इस उदारता के बारें पूछा गया तो अक्षय, जो हमेशा अपने परोपकारी पक्ष पर बात करने से बचते हैं, ने कहा, व्यावहारिक रूप से देखा जाए तो मेडल के अलावा सैनिकों को पैसे की भी जरूरत होती है । और इसलिए उन्होंने प्रत्येक सैनिक के परिवार को 5 लाख रु दान देने का फ़ैसला किया ।
अक्षय ने जोर देकर कहा कि यह (परोपकारी) दस्तूर जारी रखा जाना चाहिए ।
















