महामारी बनकर आए कोरोना वायरस का संकट देश से खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है । कोरोना संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली-महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है । ऐसे में कोरोना से बॉलीवुड सितारें भी प्रभावित होते नजर आ रहे हैं । खबरों की मानें तो हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में कोरोना संक्रमित पाया गया है । नतीजतन पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है । मलाइका अरोड़ा मुंबई के खार इलाके में तस्कनी नाम की जिस बिल्डिंग में रहती हैं उसे अब बीएमसी द्दारा ऐतिहात के तौर पर सील किया गया है ।

मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में पहुंचा कोरोना, बीएमसी ने बिल्डिंग को किया सील

मलाइका अरोड़ा अपने बेटे के साथ रहती हैं

बीएमसी ने पूरी बिल्डिंग को सेनिटाइज किया है । खबरों की मानें तो इस पूरे इलाके को कॉन्टेनमेंट जोन बना दिया गया है और वहां रहने वाले लोगों का घर से निकलने पर पाबंदी है । बता दें कि मलाइका इसी बिल्डिंग में अपने बेटे अरहान खान के साथ क्वारंटीन में समय बिता रही हैं । लॉकडाउन के समय को मलाइका कभी कुकिंग करके तो कभी अपनी फ़िटनेस रुटीन को जारी रखकर बिता रही हैं ।

यह भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा के ‘मॉर्निंग रुटीन’ में छुपा है उनका फ़िटनेस और ब्यूटी सीक्रेट

बता दें कि इससे पहले करण जौहर और बोनी कपूर के घर में भी उनके हाउस हेल्प यानी घर में काम करने वाले कुछ लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद दोनों ने अपने परिवार सहित खुद को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर लिया था और कोरोना टेस्ट भी कराया था, जो कि नेगेटिव निकला ।