अपनी उम्र से कई साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में होने के कारण मलाइका अरोड़ा कई बार आलोचना की शिकार हुई है । हालांकि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को ऑफ़िशियल तो नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों का प्यार साफ़-साफ़ निकल कर सामने आता है । अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों की अफ़वाहों के बीच मलाइका अरोड़ा अब खुलकर अपनी रिलेशनशिप के बचाव में सामने आई है । मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में खुलकर कहा कि, प्यार में हर कोई एक दूसरा मौका पाने का हकदार है और लोगों को खुले दिमाग से, इन सारी चीजों से पेश आना चाहिए ।

मलाइका अरोड़ा ने खुलकर दूसरे चांस की पैरवी की
अर्जुन के साथ अपने रिश्ते का बचाव करते हुए मलाइका ने कहा कि, भारत में एक महिला के लिए प्यार में दूसरा मौका लेना आज भी एक टैबू है । क्योंकि यहां ऐसी कई सारी परिस्थितियां और मुद्दे हैं जिन्हें सुलझाए जाने की जरूरत है । मलाइका ने आगे कहा कि, उन्हें लगता है कि इस मुद्दे को खुले दिमाग के साथ ही सुलझाना चाहिए । मलाइका ने कहा कि हर किसी को दूसरा मौक देना चाहिए ।
यह भी पढ़ें : Hot! मलाइका अरोड़ा ने शॉर्ट ड्रेस में फ़्लॉंट किए अपने सेक्सी कर्व्स
वर्क फ़्रंट की बात करें तो मलाइका हाल ही में डांस रिएल्टी शो, डांस इंडिया डांस के एक एपिसोड में करीना कपूर खान की जगह जज के तौर पर नजर आईं थी ।
















