मलाइका अरोड़ा, जो बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपनी लिंक-अप की खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है, हाल ही में अपनी गर्ल-गैंग के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव गई । मालदीव के बीच में मलाइका अरोड़ा की खुशी दोगुनी हो जाती है और इसका पता उनकी तस्वीरों को देखकर लगता है, जिन्हें वह अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती है ।
मलाइका अरोड़ा वेकेशन मना रही हैं
हाल ही में अपने बॉयफ़्रेंड अर्जुन कपूर के साथ न्यू यॉर्क से छुट्टिया मनाकर लौंटी मलाइका इन दिनों अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही है । 45 साल की फ़िटनेस फ़्रीक मलाइका ने इसकी झलक अपने इंस्टाग्राम पर दिखलाई । इस फ़ोटो में मलाइका शॉर्ट ड्रेस पहन अपने सेक्सी कर्व्स को फ़्लॉंट करती हुईं नजर आ रही है । अपने इन सेक्सी फ़ोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, "Silhouette."
मलाइका के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह हाल ही में डांस रिएल्टी शो, डांस इंडिया डांस में एक एपिसोड के लिए बतौर जज नजर आईं । इस दौरान मलाइका ने अपने आईकॉनिक डांस नंबर ‘छैंया छैंया’ पर डांस भी किया ।
















