इन दिनों बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स भी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर आने से कतरा नहीं रहे है । सैफ़ अली खान, करिश्मा कपूर, अक्षय कुमार जैसे कई बड़े सितारें डिजीटल प्लेटफ़ॉर्म पर अपना डेब्यू कर चुके है । इतना ही नहीं शाहरुख खान भी कई वेब शो को प्रोड्यूस कर रहे है । और अब रविना टंडन भी अपना डिजीटल डेब्यू करने जा रही है । फ़िल्मों से दूरी बना चुकी रविना टंडन अब डिजीटल प्लेटफ़ॉर्म पर एंट्री लेने वाली है ।EXCLUSIVE: करिश्मा कपूर के बाद अब रविना टंडन भी करेंगी अपना डिजीटल डेब्यू

रविना टंडन वेब शो को प्रोड्यूस भी कर सकती हैं

रविना के डिजीटल डेब्यू के बारें में सूत्र ने खुलासा करते हुए कहा कि, ''रविना, जो इन दिनों टीवी पर नच बलिए 9 में बतौर जज नजर आ रही है, डिजीटल प्लेटफ़ॉर्म पर आने का मन बना चुकी है । हालांकि अभी तक ये साफ़ नहीं हुआ है कि रविना थ्रिलर या ड्रामा किस शो से अपना डेब्यू करेंगी । कयास लगाए जा रहे हैं कि रविना वेब शो को प्रोड्यूस करके भी अपना डेब्यू कर सकती है ।''

यह भी पढ़ें : रवीना टंडन ने फ़िर दिखाई दयालुता, करी घायल लड़की की मदद

ये सभी अटकलें रविना की ओर से जारी ऑफ़िशियल कन्फ़र्मेशन के बाद ही साफ़ होंगी । रविना के फ़िल्मी सफ़र की बात करें तो वह पिछली बार मातृ फ़िल्म में नजर आईं थी । रविना जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फ़िल्म खानदानी शफ़ाखाना के रिक्रिएटेड वर्जन 'शहर की लड़की' में एक स्पेशल अपीरियंस में दिखाई देंग़ी ।