फ़िल्म केजीएफ चैप्टर 2 पर काम अपने चरम पर है और अपने पहले चैप्टर से दो गुना अधिक धमाका करने के लिए तैयार है । निर्माताओं ने इसके पोस्टर रिलीज के साथ कहानी के प्रति प्रत्याशित कर दिया हैं जिसके साथ अब उत्साह का स्तर सातवें आसमान पर पहुंच गया है । निर्माताओं ने आखिरकार केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है और अब फ़िल्म प्रेमियों की नजरें 23 अक्टूबर, 2020 पर टिकी है ।

केजीएफ चैप्टर 2 का नया पोस्टर
एक्सेल मनोरंजन ने अपने सोशल मीडिया पर सभी के साथ यह खबर साझा की है । पोस्टर में यश अपने दाहिने हाथ में एक बंदूक पकड़े हुए नज़र आ रहे है जहाँ वह चारों तरफ़ से खूनी लाल रंग के बैकग्राउंड से घिरे हुए है। पोस्टर में लिखी लाइन 'मे आई कम इन ...' ने अभी से हमारे रोंगटे खड़े कर दिए है। नई रिलीज की तारीख 23 अक्टूबर 2020 है और पोस्टर में एक्शन की झलक साफ़ नज़र आ रही है ।
हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज़ हुई कन्नड़ फिल्म केजीएफ की सफलता ने साबित कर दिया है कि दर्शक क्रॉसओवर कंटेंट को स्वीकार करने के लिए इच्छुक हैं और अब केजीएफ चैप्टर 2 की घोषणा से उम्मीदें बढ़ गई हैं ।
#KGFChapter2 releases worldwide on 23rd October, 2020.#KGFChapter2OnOct23 @TheNameIsYash @prashanth_neel @VKiragandur @duttsanjay @SrinidhiShetty7 @TandonRaveena pic.twitter.com/DTNHCYlEEZ
— Excel Entertainment (@excelmovies) March 13, 2020
जैसे-जैसे दिन करीब आ रहे हैं, दर्शकों का उत्साह बढ़ रहा है । यह तथ्य कि यश 10 मिनट के एक्शन सीन के लिए भी इतनी मेहनत कर रहा है, सभी प्रशंसक यह देखने के लिए जिज्ञासु है कि एक्शन से भरपूर फिल्म में क्या होने वाला है। हाल ही में, फ़िल्म में रवीना टंडन के शामिल होने की घोषणा ने इसे अधिक रोमांचक बना दिया है ।
केजीएफ चैप्टर 1 के साथ रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पहला कन्नड़ वेंचर चिह्नित किया था और अब, यह प्रोडक्शन हाउस केजीएफ चैप्टर 2 के साथ एक मेगा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने जा रहा है, जो अंततः 23 अक्टूबर 2020 को रिलीज़ होगी ।
















