आमिर खान की महत्वाकांक्षी फ़िल्म लाल सिंह चढ्ढा का आकर्षक लोगो जारी करने के बाद, अब फ़िल्म के लीड एक्टर आमिर खान ने फिल्म से रोमांचक लेकिन मासूमियत से भरा लाल सिंह चढ्ढा का लुक शेयर किया है जिसे देखकर आप भी खुशी से चहक उठेंगे । निश्चितरूप से लाल सिंह चढ्ढा के इस लुक ने फ़िल्म के लिए प्रत्याशा को और बढ़ा दिया है ।

आमिर खान ने लाल सिंह चढ्ढा का लुक किया शेयर
आमिर ने अपने सोशल अकाउंट पर भी अपने इस लुक को शेयर किया है । इसे शेयर करते हुए आमिर ने लिखा, ,"Sat Sri Akaal ji, myself Laal...Laal Singh Chaddha."
फ़िल्म की शूटिंग हुई शुरू
बता दें कि फ़िल्म में आमिर एक पंजाबी शख्स के रूप में नजर आएंगे और इसके लिए उन्होंने अपना जबरदस्त बॉडी ट्रांसफ़ोरमेशन किया है । इस फ़िल्म में आमिर के अपोजिट करीना कपूर खान लीड रोल में दिखाई देंगी । फ़िल्म की शूटिंग पंजाब से शुरू हो चुकी है ।
अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित यह फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जाएगी है और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज़ और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा । फिल्म अगले साल 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है ।
यह भी पढ़ें : Laal Singh Chaddha: पंजाब से शुरू होगा आमिर खान और करीना कपूर खान की लाल सिंह चढ्ढा का सफ़र, ये है पूरी डिटेल !
















