720003681

मां-बेटी के खूबसूरत रिश्ते से सजी निल बटे सन्नाटा जैसी  शैक्षिक फिल्म निर्देशित करने के बाद अश्वनी अय्यर तिवारी, बी आर चोपड़ा के बैनर तले अपनी अगली फ़िल्म निर्देशित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।  कथित तौर पर इस फ़िल्म के लिए कृति सैनॉन को साइन किया गया है ।

खबरों के मुताबिक, फ़िल्म के लिए अभिनेता को कास्ट किया जाना अभी बाकी है । यदि खबरों  की मानें तो फ़िल्म के मुख्य अभिनेता के लिए आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन के बीच टॉस हो सकता है ।