कपूर खानदान की सबसे बुजुर्ग सदस्य और बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार की सुबह निधन हो गया । 87 साल की कृष्णा राज कपूर काफी समय से बीमार चल रही थीं । उनके बड़े बेटे रणधीर कपूर ने बताया कि सुबह 5 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मां,का निधन हो गया । कृष्णा राज कपूर के आक्समिक निधन से पूरा कपूर खानदार बेहद दुखी है ।

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

रणबीर कपूर कृष्णा राज कपूर के बेहद करीब थे

रणधीर कपूर, ॠषि कपूर, राजीव कपूर, रीमा कपूर जैन और रितु कपूर नंदा की मां कृष्णा राज काफ़ी लंबे समय से बीमार चल रही थी । रणबीर कपूर अपनी दादी के बेहद करीब माने जाते थे और वह अक्सर आरके कॉटेज, चैंबुर में उनसे मिलने जाया करते थे । पूरे फ़िल्म जगत के लिए, खासकर पूरे कपूर खानदान के लिए यह बेहद दुख की घड़ी है । बता दें कि कृष्णा राज ने साल 1946 में राज कपूर से शादी की थी ।

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

 

कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए दादी कृष्णा कपूर की याद में एक बेहद खास तस्वीर साझा की है । उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "मैं आपको प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी । ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे दादी."

I love you- I will always love you - RIP dadi ❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial) on

उनके घर के अलावा फ़िल्म जगत के भी लोग कपूर खानदान को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दे रहे हैं और कृष्णा राज के आक्समिक निधन पर अपना दुख व्यक्त कर रहे है । कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर कृष्णा राज के निधन पर दुख व्यक्त किया है ।

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें : इंटरनेट पर धूम मचा रहा है 'दादा' राजकपूर के साथ नन्हें रण्बीर कपूर- करीना कपूर का ये वीडियो

हम बॉलीवुड हंगामा हिंदी पर कृष्णा राज कपूर के निधन पर भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और कपूर खानदान के लिए उनके खोने के दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान के लिए भगवान से कामना करते है ।

रवीना टंडन, आमिर खान, करण जौहर, ॠतिक रोशन, अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, सोफी चौधरी, अनुपमा चोपड़ा, सोहा अली खान समेत कई सितारों ने कृष्णा राज को याद करते हुए ट्वीट कर लिखा-