कार्तिक आर्यन न केवल न्यू एक्ट्रेस जैसे सारा अली खान और अनन्या पांडे की पसंद हैं बल्कि फ़िल्ममेकर्स की च्वाइस लिस्ट में भी उनका नाम सबसे ऊपर है । सोनू की टीटू की स्वीटी में अपनी शानदार परफ़ोरमेंस से दिल जीतने वाले कार्तिक आर्यन की पिछली फ़िल्म लुका छुपी ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और इसलिए अब उनके पास एक से बढ़कर एक फ़िल्ममेकर्स की फ़िल्में है । जहां एक तरफ़ कार्तिक इम्तियाज अली की लव आज कल 2 में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे वहीं हाल ही में कार्तिक को करण जौहर की आगामी फ़िल्म दोस्ताना 2 में जाह्नवी कपूर के साथ साइन किया गया । और अब कार्तिक की झोली में एक और बड़ी फ़िल्म आ गई है ।

दोस्ताना 2 के बाद कार्तिक आर्यन अब अक्षय कुमार की इस हिट फ़िल्म में निभाएंगे लीड रोल

कार्तिक आर्यन को अच्छा लगा भूल भूलैया सीक्वल का आईडिया

अक्षय कुमार की भूल भूलैया के सीक्वल की खबरें पिछले कई दिनों से जोरों पर थी । सुनने में आया कि मेकर्स इस फ़िल्म के सीक्वल का विचार बना रहे हैं और इसके लिए उन्हें एक नए चेहरे की तलाश है । और अब इस खबर पर मुहर लग गई है कि भूल भूलैया के मेकर्स ने इसके सीक्वल के लिए कार्तिक को लीड एक्टर के तौर पर चुना है ।

कार्तिक ने हाल ही में भूल भुलैया के मेकर्स से बात की है और उन्हें फिल्म का आइडिया काफी पसंद आया है । और इस फ़िल्म के लिए कार्तिक के अपोजिट एक्ट्रेस की तलाश जारी है । साथ ही बाकी की कास्ट भी जल्द ही फ़ाइनल कर ली जाएगी । खबरों के मुताबिक, इस फ़िल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी ।

यह भी पढ़ें : Dostana 2: सस्पेंस हुआ खत्म, जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन के साथ करण जौहर बनाएंगे दोस्ताना 2

कार्तिक के अन्य प्रोजेक्ट की बात करें तो हाल ही में कार्तिक ने इम्तियाज की फ़िल्म लव आज कल 2 की शूटिंग पूरी की है । लव आजकल 2 में कार्तिक के साथ सारा अली खान लीड रोल में नजर आएंगी । वैसे ये फ़िल्म इसलिए दिलचस्पी जगा रही है क्योंकि इसमें पहली बार कार्तिक के साथ सारा की जोड़ी दिखाई देगी । वही कार्तिक इसके बाद पति पत्नी और वो की शूटिंग भी पूरी करेंगे । इस फ़िल्म में उनके साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी ।