आलिया भट्ट और करीना कपूर खान बॉलीवुड की दो बेहतरीन अभिनेत्री में शुमार है । हाल ही में आलिया भट्ट और करीना कपूर खान जियो मामी मूवी मेले में नजर आई और दो्नों ने करण जौहर के साथ स्टेज भी शेयर की । इस दैरान आलिया भट्ट और करीना कपूर खान ने कई मुद्दों पर बात की । और इसी बीच करीना कपूर खान ने आलिया भट्ट को एक बेशकीमती सलाह दी ।

करीना कपूर खान ने फ़्यूचर के लिए आलिया भट्ट को दी बेशकीमती सलाह

करीना कपूर खान ने आलिया भट्ट को दी भविष्य की सलाह

आपको बता दें कि, आलिया, करीना को अपना आदर्श मानती है । आलिया को करीना का काम करने का स्टाइल, फ़ैशन सेंस सब कुछ बहुत पसंद आता है वहीं करीना भी आलिया को काफ़ी प्रतिभाशाली मानती है । करीना को लगता है कि आलिया उनकी पीढ़ी के सभी कलाकारों में बेहतर है इस नाते उन्होंने आलिया को उनके भविष्य के लिए सलाह दे डाली ।

करीना और आलिया ने प्रोफेशनल और पर्सनल कई मुद्दों पर बात की

बातचीत के दौरान करीना ने आलिया से कहा कि, 'तुम कभी चूहों की दौड़ में शामिल मत होना । तुम्हें अपनी टैलेंट के साथ न्याय करना चाहिए और तुम अपने इस टैलेंट को कभी सस्ते में मत बेचना ।'

दरअसल हुआ यूं था कि, जियो मामी मूवी मेला के दौरान प्रोफेशनल और पर्सनल कई तरह के सवाल किए गए । इन्हीं सवालों में एक सवाल यह भी था कि यदि उनके मेल को-स्टार को ज्यादा फीस मिले तो क्या वे फिल्में छोड़ देंगी या फिर कॉम्प्रोमाइज़ कर लेंगी ?

करीना ने आलिया को उनके टैलेंट की रक्षा करने के लिए कहा

बेबो ने इस सवाल पर कहा कि हालांकि, उन्हें अच्छा लगेगा कि उन्हें मेल स्टार जितनी सैलरी मिले, लेकिन इस रीजन की वजह से वह फिल्म नहीं छोड़ेंगी, बल्कि इसकी वजह कुछ और हो सकती है । दूसरी तरफ आलिया ने कहा कि उन्हें जितनी भी सैलरी मिले उससे खुश हैं । इसपर करीना ने आलिया को एक सलाह दे डाली । उन्होंने कहा, 'भीड़ दौड़ से ऊपर उठो । अपने टैलंट की रक्षा करो और इसे सस्ते में मत बेचो ।'

यह भी पढ़ें : तो इसलिए, ब्रह्मास्त्र के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में काम नहीं करेंगे

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में, आमिर खान के साथ लाल सिंह चढ्ढा में और इरफ़ान खान के साथ अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी । वहीं आलिया, रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में और आदित्य रॉय कपूर के साथ सड़क 2 में दिखाई देंगी ।