कॉमेडी किंग ने जब से टीवी पर अपने लोकप्रिय शो, द कपिल शर्मा शो से कमबैक किया है तब से वह लगातार एंटरटेन करते आ रहे है । फ़िल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा का शो बॉलीवुड सेलेब्स की पहली पसंद है । और इसलिए अब अक्षय कुमार की हाउसफ़ुल 4 की टीम अपने फ़िल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में शिरकत करने वाली है । कपिल शर्मा ने हाउसफ़ुल 4 की टीम के साथ स्पेशली अक्षय कुमार के साथ शूटिंग करने के लिए अपने बनाए हुए नियमों में बदलाव किया है । जिसका खुलासा खुद कपिल ने ट्विटर पर किया ।

कपिल शर्मा के शो में अक्षय कुमार हाउसफुल 4 का प्रमोशन करने पहुंचे
कपिल ने अक्षय के साथ जल्दी शूट करने की बात ट्विटर पर बताते हुए लिखा, 'जल्दी उठने से मन खुश होता है, और बहुत जल्दी उठने से अक्षय कुमार.' दरअसल, हाउसफ़ुल 4 की टीम के साथ शूट करने के लिए कपिल को अपने शो के शेड्यूल में बदलाव करने पड़े है । हाउसफुल 4 की टीम के साथ मॉर्निंग में शूटिंग रखी गई है ।
जल्दी उठने से मन खुश रहता है ? और बहुत जल्दी उठने से अक्षय कुमार ? shooting with the boss @akshaykumar love u paji ? #Housefull4 on #TheKapilSharmaShow #Housefull4onTKSS ??
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) October 16, 2019
अक्षय को सुबह शूट करना है
अक्षय चाहते थे कि शूट जल्दी खत्म हो जाए । अक्षय की रिक्वेस्ट को ध्यान में रखते हुए कपिल ने अपने क्रू को सुबह 4 बजे सेट पर रिपोर्ट करने को कहा है । वहीं कपिल की टीम के मेंबर्स सुबह 5 बजे सेट पर पहुंचेगे । बताया जा रहा है कि, अक्षय ने वादा किया कि वे सुबह 6 बजे सेट पर आए जाएंगे । 2 एपिसोड के लिए शूट टाइम सुबह 6.30 बजे रखा गया । बता दें कि, पहला शूट मेल एक्टर्स बॉबी देओल, रितेश देशमुख और चंकी पांडे के साथ होगा । दूसरा शूट कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े के साथ किया जाएगा ।
यह भी पढ़ें : Housefull 4: अक्षय कुमार के इस यूनिक तरीके की वजह से हाउसफुल 4 की शूटिंग समय से पहले पूरी हुई
सुनने में आ रहा है कि, कपिल की टीम हाउसफुल 4 के एपिसोड्स को धमाकेदार बनाने की जोरदार तैयारी कर रही है । वैसे कपिल के शो की बात करें तो यह शो टीआरपी चार्ट में छाया हुआ है ।
यह भी पढ़ें : HOUSEFULL 4: 80 से 85 करोड़ रु में बनकर तैयार हुई अक्षय कुमार की 'रॉयल कॉमेडी' ड्रामा हाउसफुल 4
हाउसफुल 4 में अक्षय, कृति सैनॉन, राणा दग्गूबाती, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और जेमी लीवर, पूजा हेगड़े, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कृति खरबंदा भी नजर आएंगी । फ़रहाद समजी द्दारा निर्देशित हाउसफुल 4 इसी साल 2019 दिवाली के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















