करीना कपूर खान और सैफ़ अली खान के लाड़ले तैमुर अली खान जन्म से ही मीडिया की सुर्खियों में बने हुए । और तैमुर की ये हाईलाइट उनकी मम्मी करीना कपूर खान ने को परेशान कर रही है । हाल ही में मुंबई में आयोजित हुए लोकमत अवॉर्ड में करीना पहुंची जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने लाड़ले तैमुर अली खान के बारें में कुछ चिंता जाहिर की । जिस तरह से तैमुर की एक झलक के लिए पैपाराजी उनके पीछे रहती है, इसको हैंडल करना करीना कपूर खान के लिए काफ़ी मुश्किलों भरा हो जाता है । आगे बात करते हुए करीना कपूर खान ने तैमुर के लिए अपने सपने का भी खुलासा किया ।

तैमुर अली खान के लिए करीना कपूर खान का सपना ये है

करीना कपूर खान तैमुर को क्रिकेटर बनाना चाहती हैं

अक्सर देखा जाता है कि एक्टर का बेटा या बेटी अक्सर एक्टर ही बनते है । लेकिन करीना अपने बेटे तैमुर को बॉलीवुड अभिनेता नहीं बनाना चाहते है । करीना की इच्छा है कि तैमूर क्रिकेटर बने । तभी मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो अपने बेटे को क्या बनाना चाहती हैं तो उन्होंने कहा. “मैं नहीं चाहती कि मैं उनका करियर उन्हें चुनके दूं बल्कि मैं चाहती हूं कि वो अपना करियर खुद ही चुनें.” इसके बाद करीना ने कहा, “वैसे मैं चाहती हूं कि वो क्रिकेटर बने ।”

यह भी देखें : करीना कपूर खान, सैफ़ अली खान और तैमुर अली खान अमृता अरोड़ा के घर के स्विमिंग पूले के किनारे आए नजर

हाल ही में करीना ने एक ईवेंट के दौरान तैमुर के लिए अपने डर को कबूला । करीना ने कहा कि, जिस तरह से तैमुर पर मीडिया का प्रेशर बढ़ रहा है उसे देखकर कभी-कभी वह डर जाती है । उन्हें लगता है कि तैमुर को सामान्य जिंदगी जीने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि पहले जब वह कुछ हासिल कर लेगा उसके बाद ही वह इन सब फ़ेम को हैंडल करने में सहज होगा ।करीना ने आगे कहा कि, तैमुर को उनके परिवार का सबसे बड़ा सु्परस्टार माना जाता है । उन्होंने इस बात को माना कि वह और सैफ़ अक्सर इस बात पर चर्चा करते हैं कि, उनका बेटा प्रतिदिन कितने लोगों के चेहरे पर एक मुस्कान ला देता है ।

यह भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन को मिली करीना कपूर खान के करीब न आने की धमकी

करीना जल्द ही आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ नजर आएंगी । यह फ़िल्म इसी साल जून में रिलीज होने की उम्मीद है ।