कपिल शर्मा की जिंदगी में पिछले कुछ दिनों से जो भी उठापटक चल रही है, उस पर एक हिंदी फ़िल्म बनाई जा सकती है । स्टेंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा की उल्कामी सफलता और प्रसिद्धि, जो कि पिछले साल से धूमिल होती गई है, को हमेशा याद किया जाएगा । देश के सबसे नंबर वन कॉमेडियन कपिल शर्मा कुछ ही समय में सभी के चहेते बन गए थे, लेकिन सिर्फ़ एक घटना ने कपिल शर्मा को कितने लोगों की आलोचना का शिकार बना दिया ।

कपिल शर्मा की उलझी हुई जिंदगी में बीच में कूदी सुगंधा मिश्रा, शुरू हुआ ब्लेम गेम

 

कपिल के पुराने शो के दौरान ऑस्ट्रेलिया ट्रिप में सुनील ग्रोवर से हुई लड़ाई के बाद वे डिप्रेशन में चले गए थे । और तब से लेकर आज तक कपिल शर्मा इस डिप्रेशन से बाहर नहीं निकल पाए है और एक के बाद एक उनके दुश्मन बनते जा रहे है । उसके बाद बामुश्किल उन्होंने खुद को संभाला और नया शो फैमिली टाइम विद कपिल लेकर आए लेकिन दर्शकों को उनका ये शो बिल्कुल भी पसंद नहीं आया ।

सुगंधा मिश्रा ने प्रीति सिमोन को सपोर्ट किया

इसके बाद फिर अचानक उनके ट्वीटर अकाउंट से गाली-गलौज वाला एक मैसेज आता है जिसके बाद वे फिर सुर्खियों में आ जाते हैं । फिर सामने आता है उनके और एक्स मैनेजर प्रीति सिमोस का झगड़ा । निश्चितरूप से कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं । इन बुरे दिनों में उन्हें कई बॉलीवुड सेलेब्स का साथ मिला है । कपिल की जिंदगी में चल रही इन्हीं उठापटक पर उनके दोस्तों ने अपनी-अपनी राय रखी । और कपिल की इस हालत का जिम्मेदार प्रीति सिमोन और उनकी बहन नीति सिमोन को ठहराया । लेकिन अब उनके बचाव में कपिल की सह-कलाकार सुगंधा मिश्रा सामने आई है ।

कपिल शर्मा स्टारडम और सक्सेस को हैंडल नहीं कर पा रहे हैं

सुगंधा ने कपिल के बारें में कहा कि, ‘मैं कपिल को 12 साल से जानती हूं, हम एक ही कॉलेज से हैं । मुझसे दोस्त लोग जब भी कपिल के बारे में पूछते हैं तो मैं कहती हूं वो अभी भी वैसे ही हैं जैसे कॉलेज में थे । कपिल ही मुझे मुंबई लेकर आए थे । लेकिन वक्त के साथ अब कपिल शर्मा बहुत बदल गए हैं । जब हम सब एक टीम में थे तब सब सही था लेकिन जबसे वे कुछ नए लोगों के प्रभाव में है तब से कुछ ठीक नहीं चल रहा । शायद अचानक ही स्टारडम और सक्सेस मिलने से उन्होंने खुद पर काबू खो दिया है । खासतौर पर अपनी मौजूदा टीम पर ।

यह भी पढ़ें : खुलासा : अपने नए शो से संतुष्ट नहीं थे कपिल शर्मा इसलिए शो में होगा बड़ा बदलाव

ये सब उनकी फिल्म फिरंगी के समय से शुरू हुआ । उस दौरान हमने उनके व्यवहार में बदलाव देखा । उनका नया गुट हमें अलग करना चाहता था और ऐसा हुआ भी । प्रीति सिमोस को सपोर्ट करते हुए सुगंधा ने कहा, उन्होंने कपिल शर्मा को बच्चे की तरह संभाला था । प्रीति को पता है कपिल को कैसे हैंडल किया जा सकता है । उन्होंने हमेशा कपिल की मदद ही की । पुरानी टीम भी कपिल की इन बुरे दिनों में मदद करना चाहती है लेकिन वे शायद इसे ठीक न समझे । इसलिए हम जबरदस्ती किसी की जिंदगी में घुसकर ऐसा नहीं कर सकते । वे अच्छे इंसान हैं, बस आजकल तनाव में हैं ।''