जब से करीना कपूर खान की कमबैक कही जाने वाली फ़िल्म वीरे दी वेडिंग का ऐलान हुआ है तब से उनके फ़ैंस उनकी इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है । भले ही इस फ़िल्म के लिए उन्हें अभी 1 जून तक इंतजार करना हो, लेकिन इसकी एक झलक उन्हें अगले हफ़्ते देखने को मिल जाएगी । सुनने में आ रहा है कि, वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर 19 अप्रैल को जारी किया जाएगा ।

वीरे दी वेडिंग के लिए शूट होगा प्रमोशनल सॉंग
तो 19 अप्रैल के लिए हो जाइए तैयार, जब बॉलीवुड की चार सहेलियों अपनी एक झलक आपको दिखलाएंग़ी । आपको बता दें कि फ़िल्म का ट्रेलर धमाकेदार सेलिब्रेशन के साथ रिलीज किया जाएगा । और इस दौरान फ़िल्म की पूरी महिला ब्रिगेड मौजूद रहेगी । इसी के साथ खबर है कि फ़िल्म के लिए एक प्रमोशनल सॉंग भी शूट किया जाएगा । जिसकी शूटिंग इसी हफ़्ते शुरू हो जाएगी ।
इस साल के सबसे बड़े गीत के लिए करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया ने पूरी तैयारी कर ली है । इस गाने में बादशाह नजर आएंगे और फ़राह खान इस गाने को कॉरियोग्राफ़ करेंगी । सोनम ने फ़राह के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक फ़ोटो पोस्ट की और लिखा, '', “Farah! I’m so lucky I get to work with you! Thanks so much for doing this song! We love you!”
सूत्रों ने खुलासा किया है, इस स्पेशल गाने का टाइटल होगा, 'तारीफ़ें" । फ़िल्म की चारों अभिनेत्रियों ने इस गाने की रिहर्सल शुरु कर दी है । दिलचस्प बात ये है कि, इस प्रमोशनल गाने में बादशाह जिसने खूबसूरत फ़िल्म के गाने 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' को गाया था, रैप करते हुए नजर आएंगे । और इस स्पेशल गाने में करीना, सोनम, स्वरा और शिखा नजर आएंग़ी ।
यह भी पढ़ें : वीरे दी वेडिंग : इस वीडियो में करीना कपूर खान ने सोनम कपूर का खोल दिया राज
इतना ही नहीं, यंग, फ़्रेश टेलेंट को तलाशने के लिए जानी जाने वाली निर्माता रिया कपूर और एकता कपूर अपनी इस फ़िल्म में नए म्यूजिक डायरेक्टर करण मेहता को लॉंच करेंगी । वीरे दी वेडिंग करीना कपूर की कमबैक फ़िल्म साबित होगी ।
















