बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फ़ैशन दिवा कोई है तो वो हैं करीना कपूर खान । अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अदाओं के जलवे बिखेरने वाली करीना कपूर खान ने तैमूल अली खान के जन्म के बाद से जब से अपना कमबैक किया है तब से उनके पास फ़िल्मों के अलावा कई सारे प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है । ब्रांड्स एंडो्र्समेंट से लेकर टीवी शो तक करीना कपूर खान अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है । और करीना की उपलब्धि में एक और सितारा जुड़ गया है ।

करीना कपूर खान को मिले लाखों रू
करीना, जो इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रही है, ने हाल ही में एक इंटरनेशनल मैगजीन के कवर के लिए शूट किया । Asiana International नाम की इस मैगजीन के कवर पेज के लिए करीना ने फ़ोटोशूट करवाया । सुनने में आ रहा है कि मैगजीन के पब्लिशर्स ने इस शूट के लिए करीना को 30 से 40 लाख रु तक का भुगतान किया है, जो इससे पहले कभी किसी को नहीं मिला ।
यह भी पढ़ें : Oops! करण जौहर ने खोला करीना कपूर खान का ये क्यूट सा 'सीक्रेट'
बता दें कि फ़िल्मों के अलावा करीना ने डांस रिएल्टी शो, डांस इंडिया डांस के साथ अपना टीवी डेब्यू भी किया है । अंग्रेजी मीडियम की बात करें तो इस फ़िल्म में करीना एक पुलिस अफ़सर के रूप में नजर आएंगी । इससे पहले करीना ने कभी इस तरह का किरदार नहीं निभाया । इसके बाद वह अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज और आमिर खान ने साथ लाल सिंह चढ्ढा में दिखाई देंगी ।
















