बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन अब नेशनल क्रश बन चुके हैं । नई पीढ़ी की एक्ट्रेस सारा अली खान, अनन्या पांडे और शर्मिन सहगल जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के क्रश कार्तिक आर्यन की फ़िल्ममेकर्स के बीच डिमांड इतनी बढ़ गई है कि हर कोई फ़िल्ममेकर उन्हें अपनी फ़िल्म में लेना चाहता है । सोनू की टीटू से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी दिली इच्छा को पूरा किया । कार्तिक ने हाल ही में मुंबई में अपने सपनों का घर खरीदा ।

कार्तिक आर्यन ने इसलिए वर्सोवा में 1.60 करोड़ रु में खरीदा फ़्लैट, स्ट्रगल के दिनों उस घर में रहे थे किराएदार बनकर

कार्तिक आर्यन ने अपने स्ट्रगल के दिनों वाला फ़्लैट खरीदा

मुंबई को सपनों की नगरी भी कहा जाता है और अनगिनत लोग यहां आकर अपने सपनों को एक उड़ान देते है । उनमें से कुछ बॉलीवुड में कुछ कर दिखाने का सपना लेकर यहां आते है । ऐसे ही एक सपने के साथ कार्तिक भी मुंबई आए थे । कार्तिक ने अन्य स्ट्रगलर की तरह ही अपने शुरूआती दिनों में खूब स्ट्रगल किया । लेकिन उनका संघर्ष काम आया और आज वो बॉलीवुड के श्रेष्ठ अभि्नेताओं में से एक है । जिन पर न केवल आम फ़ैन बल्कि बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस भी फ़िदा है ।

सुनने में आ रहा है कि कार्तिक ने यारी रोड पर राजकिरण को- ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में 1.60 करोड़ में एक अपार्टमेंट खरीदा है । यह अपार्टमेंट पांचवे फ्लोर पर है । अपार्टमेंट टोटल 459 स्क्वायर फीट मैं फैला है । इस घर की खास बात ये है कि यहां कार्तिक ने अपने करियर के स्ट्रगल के दिनों में बतौर पेइंग गेस्ट वक्त बिताया है । इसलिए यह घर कार्तिक के लिए काफ़ी मायने रखता है । दरअसल नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले कार्तिक मूल रूप से ग्वालियर से हैं ।

यह भी पढ़ें : अनन्या पांडे और सारा अली खान के बीच झूल रहे कार्तिक आर्यन पर आया एक और एक्ट्रेस का दिल

कार्तिक के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही इम्तियाज अली की लव आज कल 2 में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे । इसके बाद वह अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ पति, पत्नि और वो में भी नजर आएंगे ।