srkkaran123

पिछले कुछ दिनों से अफ़वाहों का बाजार गर्म था, की देवदास की जोड़ी एक बार फ़िर पर्दे पर वापसी कर रही है । लेकिन अब उस खबर पर मुहर लग गई है । और इस देवदास की जोड़ी को रुपहले पर्दे पर वापस लाने का जिम्मा उठाया है करण जौहर ने ।

शाहरुख खान ने करण जौहर की फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में एक छोटा सा रोल अदा किया और भी ऐश्वर्या राय बच्चन के पति का । अब खबर है कि करण जौहर एक बार फ़िर से देवदास की इस जोड़ी< शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी अगली फ़िल्म में मुख्य अभिनेता-अभिनेत्री कास्ट करने के तैयारी कर रहे हैं । करीबी सूत्रों के मुताबिक, ऐ दिल है मुश्किल में दोनों की जोड़ी बहुत जंची थी और दोनों ने भरपूर तारीफ़ बटोरी । इसके बाद करण को लगता है कि उन्हें ऐश्वर्या को मुख्य भूमिका देनी चाहिए । उनके पास एक फ़िल्म का विचार है जो शाहरुख और ऐश्वर्या दोनों के लिए एकदम परफ़ेक्ट है ।

पिछली बार हमने इन दोनों करिश्माई सितारों को एक साथ साल 2002 में आई संजय लीला भंसाली की एपिक फ़िल्म देवदास में क्रास्ड लवर के रूप में देखा था । उसी दौरान दोनों बोनी कपूर की फ़िल्म शक्ति में एक आइटम गीत (इश्क कमीना) में नजर आए थे । इसके बाद दोनों को अजीज मिर्ज़ा की चलते-चलते फ़िल्म में एक शादीशुदा जोड़े के रूप में निर्धारित किया था, लेकिन ऐसा हो न सका । हालांकि ऐश ने फ़िल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग कर ली थी लेकिन बाद में फ़िल्म में ऐश की जगह रानी मुखर्जी को ले लिया गया । क्योंकि ऐश के पूर्व प्रेमी सलमान खान ने चलते- चलते के सेट पर आकर हंगामा मचा दिया था जिसके कारण ऐश को फ़िल्म छोड़नी पड़ी ।

जाहिरतौर पर उसके बाद ऐश्वर्या और शाहरुख के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे । चलते-चलते के बाद काफ़ी समय निकल गया लेकिन दोनों फ़िर किसी फ़िल्म में साथ नहीं आए । लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है और उस घटना को भी भूला दिया गया है । वर्तमान में ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन शाहरुख के बेहद करीब हैं । वास्तव में, अभिषेक ने ऐश्वर्या और शाहरुख को करीब लाने में और फ़िल्म की कास्ट में अपनी पत्नी और दोस्त (जिसे वह अपने बड़े भाई

के रूप में व्यवहार करता है) को ऐ दिल है मुश्किल में साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।

देवदास में दोनों ने प्रेमी जोड़े का किरदार अदा किया था जो कि स्क्रिप्ट द्दारा अलग हो गए और मिल न सके । उसके बाद दोनों ने चलते चलते में शादीशुदा जोड़े का किरदार निभाने वाले थे लेकिन फ़िर दोनों अलग हो गए । और फ़िर इसके बाद दोनों ऐ दिल है मुश्किल में फ़िर एक साथ पति-पत्नी बनकर आए लेकिन एक बार फ़िर उनकी राहे जुदा हो गईं ।