
क्या ह्रितिक रोशन जल्द ही अभिनेता से निर्देशक बनने की योजना बना रहे हैं ? फ़िल्म निर्देशन में उनकी रुचि देखी गई उनकी लेटेस्ट फ़िल्म काबिल की शूटिंग के दौरान, जब वो कई बार कैमरे के पीछे देखे गए, उसे देखकर लगा कि ह्रितिक का दिल फ़िल्म निर्देशन के लिए धड़क रहा है ।
बहरहाल 'पापा' राकेश रोशन ने इस खबर पर मुहर लगाते हुए बताया कि ह्रितिक रोशन वास्तव में फ़िल्म निर्देशन की तैयारी कर रहे हैं । राकेश रोशन ने कहा, “ह्रितिक निश्चित रूप से फ़िल्म निर्देशन करेगा, हालांकि मै ये बता नहीं सकता कि कब । फ़िल्म 'कहो न प्यार है' में बतौर हीरो बनने से पहले ह्रितिक ने मुझे कई फ़िल्मों में सहयोग किया है । इसलिए आप ये कह सकते हैं कि वह काफ़ी लंबे समय से फ़िल्म निर्देशन की ट्रेनिंग ले रहा है ।”
हालांकि, राकेश रोशन ने उन तमाम खबरों की भी खंडन कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि ह्रितिक रोशन ने काबिल के निर्देशन में योगदान दिया है । हालांकि वे मानते हैं कि राकेश रोशन-संजय गुप्ता-ह्रितिक रोशन, तीनों ने- काबिल के लिए सहयोगात्मकरूप से काम किया है । “मैं पहले दिन सिर्फ़ पहली ताली देने के लिए सेट पर गया था । उसके बाद संजय गुप्ता ने पूरा संभाला । लेकिन हां, फ़िल्म के लिए हम तीनों- मेरी, संजय की और ह्रितिक की भागीदारी समान रही । हम सभी के बीच कोई अहम का मामला नहीं है ।”
राजेश रोशन भी ह्रितिक की नई फ़िल्म में हीरो के रूप में उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व करते हैं । काबिल ये बताती है कि ह्रितिक कितना अच्छा हीरो है । एक छोटी सी अवधि में ह्रितिक ने कैसे-कैसे भिन्न-भिन्न रोल अदा किए हैं फ़िल्म में ।
















