करण जौहर ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर अपना जादू चलाने के लिए एकदम तैयार है । करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन अब तक कई वेब सीरिज का निर्माण कर चुका है । और अब करण जौहर अपनी हिट फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर को वेब सीरिज में रूपांतरित करने की तैयारी कर रहे है ।

करण जौहर अब स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर को एक नए अवतार के साथ बनाएंगे वेब सीरिज

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर को वेब सीरिज बनाएंगे करण जौहर

करण की पहली स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर साल 2012 में आई थी और इसने बॉलीवुड को वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट जैसे तीन बड़े स्टार्स दिए । जबकि इसी साल रिलीज हुई स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से अनन्या पांडे और तारा सुतारिया से टाइगर श्रॉफ़ के साथ फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा । हालांकि स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 को पहली फ़िल्म के मुकाबले दर्शकों से काफ़ी ठंडा रेस्पोंस मिला ।

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के अंडरपरफॉर्मेंस से निराश, करण ने अपनी टीम को इसकी कहानी के विस्तारित श्रृंखला-संस्करण पर काम करने लगाया । जाहिर तौर पर दोनों फिल्मों के छात्रों को वेब सीरिज में एक नए अवतार में प्रस्तुत किया जाएगा । वेब सीरिज के लिए पैकेजिंग और प्रस्तुति में प्लॉट और ड्रामा पूरी तरह से अलग होंगे ।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की जूसी गॉसिप के साथ करण जौहर लेंगे डिजीटल स्पेस में एंट्री, ये है पूरी डिटेल

वाकई हम, करण की लार्जर देन लाइफ़ फ़्रैंचाइजी को एक नए अवतार के साथ वेब सीरिज में देखने के लिए उत्साहित है ।