ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की यशराज फ़िल्म्स के बैनर तले बन रही एक्शन थ्रिलर फ़िल्म का ऑफ़िशियल नाम, वॉर है । सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही वॉर का आज टीजर भी रिलीज किया गया जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आए । वहीं फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस वाणी कपूर का हॉट बिकिनी लुक भी सामने आया । ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के खतरनाक और रोमांचक एक्शन से भरी फ़िल्म वॉर इसी साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी
52 सेकेंड के इस टीजर की शुरूआत होती है ऋतिक के साथ । ग्रे शेड हेयर स्टाइल के साथ ॠतिक काफ़ी डैशिंग लग रहे हैं । वहीं टाइगर का माचो अवतार भी आकर्षक लग रहा है । टीजर में ॠतिक और टाइगर एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे है । फिल्म के नाम की तरह ही टीजर में दोनों में युद्ध छिड़ा हुआ दिख रहा है । इसमें कोई शक नहीं कि वॉर का टीजर दोनों के फ़ैंस के लिए एक शानदार ट्रीट है ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य चोपड़ा इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थे कि आधिकारिक तौर पर कुछ बताए जाने से पहले फिल्म के बारे में कुछ भी बाहर नहीं निकलना चाहिए । परियोजना की गोपनीयता बनाने के लिए एक पूरी रणनीति का निर्माण किया गया था ।
यह भी पढ़ें : टाइगर श्रॉफ ने ॠतिक रोशन के साथ अपनी बेनाम फ़िल्म को लेकर कहा, 'फ़ाइटर तो बिल्कुल नहीं है हमारी फ़िल्म का नाम'
इंटरनेशनल लेवल के एक्शन से भरी इस फ़िल्म के शुरूआती दौर में फ़िल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा था कि वो भारत में बनी एक्शन मूवीज के बीच बेंचमार्क स्थापित करना चाहते हैं । इसलिए, पहली बार एक छत के नीचे उन्होंने दुनिया के दो सबसे बड़े एक्शन कोरियोग्राफर को साथ लिया है, ताकि अब तक किसी भी फिल्म में पहले कभी न देखे गए कुछ अद्भुत एक्शन सींस डिजाइन किए जा सकें ।
















