फ़िल्ममेकर करण जौहर, जो इन दिनों एक रिएल्टी शो इंडियाज नेक्सड सुपरस्टार के जज के रूप में नजर आ रहे हैं, आज गलत कारणों से सुर्खियों में बने हुए है । दरअसल, करण जौहर एक कानूनी मुश्किल में फ़ंस गए है जिसकी वजह से उन्हें पांच साल की सजा भी हो सकती है । आपको बता दें कि रियलिटी शो के दौरान कथित तौर पर प्रसारित एक विज्ञापन के लिए फिल्म निर्माता इस कानूनी पचड़े में फ़ंसे है ।

Karan-Johar-lands-in-legal-soup-for-allegedly-violating-a-law-of-airing-a-tobacco-advertisement-006

किसने दिया करण जौहर को कानूनी नोटिस

खबरों के अनुसार, कमला पानंद पान मसाला को बढ़ावा देने वाला विज्ञापन कथित तौर पर शो के दौरान प्रसारित किया गया, जिससे दिल्ली का स्वास्थ्य विभाग नाराज हो गया है । दरअसल, एक रिऐलिटी शो के दौरान पान मसाला का प्रचार दिखाने को लेकर करण की धर्मा प्रडक्शन और उनकी सहयोगी एंडेमॉल प्रडक्शन के ऊपर कार्रवाई की जा सकती है । दरअसल धर्मा प्रडक्शन के कर्ता-धर्ता होने की वजह से दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के ओर से COTPA एक्ट के तहत शो के मेकर्स को नोटिस जारी कर दिया गया । फिलहाल करण को जारी हुए नोटिस का जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया गया, जिसके बाद उन पर ऊपर बताए गए सभी मामलों पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी ।

यह भी पढ़ें :  आंखों में आंसू ले आएगा करण जौहर का यश-रूही को लिखा इमोशनल लैटर, शाहरुख खान के शो में पढ़ा ये लैटर 

यह दूसरी बार है जब करण जौहर को COTPA (सिगरेट्स एंड अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) एक्ट के तहत नोटिस भेजा गया है । अगर फिल्म निर्माता सहयोग नहीं करते है तो उन्हें कम से कम पांच साल तक की जेल की सजा हो सकती है और 2000 रु का जुर्माना देना होगा ।

इससे पहले दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कथित तौर पर फिल्म के पोस्टर में अक्षय खन्ना को धूम्रपान करते दिखाने के लिए करण जौहर, शाहरुख खान और इत्तेफाक फिल्म के अन्य निर्माताओं को नोटिस जारी किया था ।