कपिल शर्मा के सबसे पुराने और सबसे वफ़ादार दोस्तों में से एक दोस्त, अजनबियों से घिरे हुए परेशान हास्य अभिनेता कपिल शर्मा को देखकर चकित रह गए । उस दोस्त ने बताया, ''मैं उस वक्त मुंबई से बाहर था जब शुक्रवार को ये सब वाकया हुआ । मेरे फ़ोन पर मैसेज की बाढ़ सी आ गई थी, ये पूछने के लिए, कि क्या मुझे पता है, जो कपिल शर्मा ने किया है । मैं बुरी तरह से डर गया था । अब क्या किया कपिल ने ? मेरी कल्पना से भी ज्यादा बदतर हो गया था ये ।''

कपिल शर्मा की इस हालत की जिम्मेदार उनकी गर्लफ़्रेंड नहीं बल्कि ये है…

वह दोस्त तुरंत कपिल से मिलने उनके घर पहुंचा । और वहां परेशान कपिल को अजनबियों से घिरा हुआ देखकर वह बहुत चकित रह गए । ''वहां कुछ लोग थे । कपिल अब कुछ ऐसे तथाकथित दोस्तों से घिरे हुए हैं, जिन्हें मैं नहीं पहचानता हूं । उनकी गर्लफ़्रेंड गिनी उनके साथ लगातार बनी हुई है । लेकिन उसके अलावा मुझे नहीं पता, ये लोग कौन है ।''

कपिल की पूर्व प्रेमिका प्रीती सिमोन ने कपिल की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए सुझाया कि वह शायद बाइपोलर या सिज़ोफ्रेनिक जैसी मानसिक बीमारी से पीड़ित है ।

कपिल शर्मा की गर्लफ़्रेंड उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं उकसती हैं

कपिल के दोस्त ने कहा, ''यह एक ऊपरी अनुमान है । हम इसके लिए मनोचिकित्सक के पास नहीं जा सकते । यदि आप मुझसे पूछे, तो कपिल को अपनी शराब पीने की आदत को छोड़ना होगा, और अपने नए दोस्तों से भी छुटकारा पाना होगा । इसके अलावा अपनी गर्लफ़्रेंड गिनी को बदनाम करने के प्रयास को रोकना होगा । प्रीती कहती हैं, गिनी उनकी 'नई गर्लफ़्रेंड' है । जबकि गिनी कपिल की पुरानी गर्लफ़्रेंड है, जिसने कपिल को कुछ समय तक इग्नोर किया था, जब कपिल की प्रीति सिमोन के साथ दोस्ती ज्यादा गहरी हो गई थी । लेकिन अब वह गिनी के पास वापस लौट गए है । गिनी ने कपिल के लिए अपना सब कुछ छोड़ दिया है । अमृतसर में अपना घर-द्दार सब छोड़ आई है ।''

यह भी पढ़ें : स्टारडम के नीचे दबे कपिल शर्मा की असली प्रॉब्लम ये [लड़की] है ?

कपिल के दोस्त कहते हैं कि कपिल पर गिनी का "सकारात्मक प्रभाव" है । गिनी को एक छोटे शहर की देहाती लड़की के रूप में चित्रित किया जा रहा है । जबकि वह काफ़ी सफिस्टकेटिड और बेहद होशियार है । और सबसे बड़ी बात वह कपिल का बहुत ध्यान रखती है । कहा जा रहा है कि, वह कपिल को गलत चीजें करने के लिए उकसाती है, मसलन, गाली-गलौच वाले ट्वीट्स, मीडिया या पत्रकार को धमकी देना वगैराह-वगैराह, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है । वह कभी भी कपिल के प्रोफ़ेशन और करियर में हस्तक्षेप नहीं करती है । वह कपिल से ऐसा कुछ करने के लिए नहीं कहती है । कपिल वही करते हैं जो वह करना चाहते है । इसलिए गलत इंसान पर आरोप लगाना बंद करे ।''